Credit Card Without Bank Account: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ शॉपिंग या ऑनलाइन पेमेंट का सोर्स नहीं रहा, बल्कि यह एक तरह से फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी देता है. अचानक पैसों की जरूरत हो या किसी बड़े खर्च की प्लानिंग करनी हो, ऐसे में क्रेडिट कार्ड बेहद काम आता है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी है. लेकिन क्या सच में ऐसा है? जवाब है- नहीं.
बिना बैंक अकाउंट के भी मिल सकता है कार्ड
अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है और आप क्रेडिट कार्ड चाहते हैं, तो यह संभव है. हालांकि यह थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. कुछ निजी फाइनेंस कंपनियां और NBFCs (Non-Banking Financial Companies) ऐसे क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराती हैं, जो सीधे बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होते. यानी आप बिना बैंक अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड का फायदा उठा सकते हैं.
किन डॉक्यूमेंट की होती है जरूरत?
बिना बैंक अकाउंट वाले क्रेडिट कार्ड पाने के लिए भी आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं. इनमें इनकम स्टेटमेंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ मामलों में इनकम सर्टिफिकेट शामिल होते हैं. इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही आपकी पात्रता तय की जाती है और उसके बाद कार्ड जारी किया जाता है.
क्या हैं फायदे?
इस तरह का क्रेडिट कार्ड आपके लिए फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी लेकर आता है. इससे आप धीरे-धीरे अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं, जो फ्यूचर में बैंक से लोन या कोई और क्रेडिट कार्ड लेने में मदद करेगी. यानी, अगर अभी आपका बैंक अकाउंट नहीं है, तो भी आप अपनी फाइनेंशियल जर्नी शुरू कर सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान?
बिना बैंक अकाउंट के क्रेडिट कार्ड लेते समय सतर्क रहना जरूरी है. कार्ड देने वाली कंपनी की विश्वसनीयता (Reliability) जरूर जांच लें. साथ ही देखें कि कहीं हिडन चार्ज या ज्यादा ब्याज दर तो नहीं है. कार्ड की लिमिट और पेमेंट टर्म्स को अच्छे से समझ लें ताकि समय पर भुगतान कर पाएं और आपका क्रेडिट स्कोर खराब न हो.
ये भी पढ़ें- कन्फर्म नहीं हुई दिवाली-छठ पर घर जाने की टिकट? ये टिप्स कर सकती हैं सफर करने में मदद
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines