Torn Note Exchange Rules: लोगों के घरों में अक्सर में कुछ कटे-फटे पुराने नोट रखे होते हैं जिन्हें लेकर सभी इस सोच में रहते हैं कि आखिर इनका क्या करें या फिर इन्हें कैसे एक्सचेंज कराया जा सकता है. ऐसे नोट मार्केट या फिर बाहर कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं हो पाते हैं, लेकिन रिजर्व बैंक और बारी के दूसरे बैंक भी इन नोटों को बदलने की फैसेलिटी देते हैं.
कटे-फटे नोटों को बदलने की प्रक्रिया बेहद आसान है. इस काम के लिए सिर्फ आपको कुछ जरूर नियमों को फॉलो करना होता है. इन नोटों की कंडीशन, कीमत और बैंक की पॉलिसी के अनुसार ही आप इन्हें बदल सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे कटे-फटे पुराने नोटों को बदलना होता है और इसके नियम क्या हैं.
कटा-फटा नोट चलेगा या नहीं?
अगर आपके पास रखा नोट फटा है या फिर किसी कोने से हल्का सा कटा है लेकिन उस नोट में नंबर और डिजाइन साफ दिख रहा है तो ऐसे नोटों को हम बाजार में भी चला सकते हैं. दुकानदार भी ऐसे नोट ले सकते हैं लेकिन अग नोट बहुत ज्यादा फटा हुआ है या फिर वो नोट दो हिस्सों में बंट गया है तो फिर उस नोट का चलना मुश्किल होता है.
फटे नोट को कैसे बदले?
अगर आपके घर में बहुत सारे कटे फटे नोट इक्ट्ठा हो चुके हैं और आप भी उन्हें एक्सचेंज करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ बैंक की नजदीकी शाखा में जाना है. इसके बाद आप अपने नोट गिने और फार्म भरकर बैंक अधिकारियों को दिखा दें. इसके बाद बैंक अधिकारी सभी नोट की स्थिति चेक करेंगे और जो मानक तय किए गए हैं उसके आधार पर आपके नोट स्वीकार किए जाएंगे. RBI के अनुसार, बैंक फटे हुए नोट को चेक करके उसकी हालत के हिसाब से उसे बदलने के लिए मान्य हैं.
यह भी पढ़ें- Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में मिलता है इतना ज्यादा रिटर्न, यहां देखें लिस्ट
क्या है कटे-फटे नोट को बदलने का सही तरीका?
अगर आपके पास फटे नोट है तो आप उन्हें किसी भी सरकारी या फिर प्राइवेट बैंक की ब्रांच में जाकर आसानी से बदल सकते हैं. बैंक कर्मचारी उसकी कंडीशन देखकर उसे mutilated या soiled कैटेगरी में रखते हैं और फिर आपको नया नोट देते हैं.
इन नोटों को बदलने के लिए आपके पास पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या फिर पैन कार्ड होना जरूरी है. किसी भी बैंक में आप एक बार में सिर्फ 5000 रुपये की लिमिट तक ही नोट बदल सकते हैं. जबकि बड़ी रकम के लिए आपको अपना पैसा बैंक अकाउंट में भी जमा करना पड़ सकता है.
क्या फटे नोट बदलने पर लगता है चार्ज?
फटा नोट बदलने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. ये सर्विस लोगों के लिए बिल्कुल फ्री होती है. आप सीधे किसी भी बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर अपने नोट जमा कर सकते हैं और इसके बदले में नया नोट पा सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
15 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
16 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
17 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
22 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 days agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines