हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर पिंक लुक में ढाए कहर, फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का स्टाइल

ट्राई करें ये साड़ी लुक फोटो सोर्स इंस्टाग्राम
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर हर महिला अपने लुक को खास बनाना चाहती है। वहीं, इस साल ये त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा, जिसके लिए कई महिलाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हर कोई चाहता है कि उनका लुक सबसे अलग दिखाई दे। अगर आप भी इस त्योहार पर दिखना चाहती हैं तो कुछ खास कर सकती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पायर होकर साड़ी डिजाइन ट्राई करें। ये लुक आपको भीड़ से अलग दिखने में मदद करेंगे, इसके साथ ही आपको एक बेहतरीन लुक भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि आप इसके लिए किन-किन अभिनेत्रियों को फॉलो कर सकते हैं?

कियारा आडवाणी की पिंक लुक

कियारा आडवाणी का पिंक लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है, जिसे देखकर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता है। उन्होंने इस लुक के लिए ऑर्गेंजा साड़ी और सफेद ब्रालेट ब्लाउज चुना, जो उनके लुक को काफी बेहतरीन बना रहा है। उन्होंने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए मेसी पोनीटेल और गोल्डन और ग्रीन रंग के झुमके पेयर किए। इस लुक को आप भी इस त्योहार पर ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर ट्राई करें लेटेस्ट और यूनिक ब्लाउज डिजाइन, भीड़ में भी दिखेंगे खास  

विज्ञापन

अनन्या पांडे का गुलाबी साड़ी

अनन्या पांडे आज की दौर की अभिनेत्री हैं, जिन्हें युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। उनका पिंक सीक्विन साड़ी डिजाइन काफी खास नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है। साथ ही, लुक को निखारने के लिए उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स और मिडिल-पार्टेड वेव्स किए हैं। इस खास लुक को आप भी ट्राई कर सकते हैं, जिससे आप भीड़ से अलग नजर आ सकें।

अलिया की भट्ट की पिंक साड़ी

अलिया की गोल्डेन पिंक सारी दिखने में काफी खास नजर आ रही है, जिसे आप हरियाली तीज पर ट्राई कर सकती हैं। उनका यह लुक काफी खास नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने गोल्डेन-ग्रीन ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। इसके साथ ही उनका ब्लाउज भी गोल्डेन कलर का है, जो काफी खास और अलग नजर आ रहा है। इसके लिए उन्होंने न्यूड मेकअप लुक चुना है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: भूमि पेडनेकर की हेल्दी त्वचा का क्या है राज? जानें स्किन केयर रुटीन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola