देश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार बिजली वितरण व्यवस्था में एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है. केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस नई योजना पर चर्चा हुई. अब एक ही इलाके में एक से अधिक बिजली कंपनियां अपनी सेवाएं दे सकेंगी. जिस तरह लोग अपने मोबाइल के लिए अपनी पसंद का सिम कार्ड चुनते हैं, ठीक उसी तरह अब बिजली सप्लायर भी चुन सकेंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. कंपनियों के बीच होड़ होने से लोगों को सस्ती दर पर बेहतर और लगातार बिजली मिल सकेगी.
नया नेटवर्क बिछाए बिना मिलेगी बेहतर सर्विस
इस पूरी योजना की सबसे खास बात यह है कि नई कंपनियों को अलग से खंभे या तार बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नई बिजली कंपनियां पहले से मौजूद नेटवर्क का ही इस्तेमाल करेंगी. इसके बदले वे तय शुल्क यानी व्हीलिंग चार्ज का भुगतान करेंगी. इससे नई लाइनें बिछाने में होने वाला भारी खर्च बचेगा और पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा. राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रक्रिया के नियम बनाएगा ताकि सभी कंपनियों को बराबरी का मौका मिले. इसके साथ ही पुरानी कंपनियों और उनके कर्मचारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: अपने PF Account का बैलेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे चेक करें? इन ईजी स्टेप्स में हो जाएगा काम
मुंबई मॉडल से पूरे देश के उपभोक्ताओं को फायदा
यह व्यवस्था मुंबई में पहले से ही सफलता के साथ चल रही है. वहां के लोग लंबे समय से अपनी पसंद की बिजली कंपनी चुन रहे हैं. सरकार अब इस मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहती है. नियम के मुताबिक कोई भी कंपनी सिर्फ फायदे वाले इलाकों को चुनकर पिछड़े इलाकों को छोड़ नहीं सकती है. सभी कंपनियों को हर वर्ग के लोगों को बिजली देनी होगी. इस बड़े बदलाव से बिजली कंपनियों का कामकाज बेहतर होगा और नई तकनीक देखने को मिलेगी. यह फैसला आम जनता को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा.
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
8 hrs agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 days agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines