रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के वादे का प्रतीक है। हर साल बहनें राखी बाँधती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन इस बार क्यों न उस वादे को और मजबूत किया जाए? क्यों न इस रक्षाबंधन अपनी बहन को ऐसा तोहफ़ा दिया जाए, जो वास्तव में उसकी ज़िंदगी की रक्षा करे। हम बात कर रहे हैं स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) की जो एक ऐसा उपहार जो सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा क्यों है ज़रूरी?
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में महिलाएँ कई जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं। वे माँ हैं, बहन हैं, कर्मचारी हैं और गृहिणी भी। लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अक्सर उनकी प्राथमिकता में सबसे नीचे होता है। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई खास ज़रूरतें होती हैं, जैसे गर्भावस्था, डिलीवरी, हार्मोनल बदलाव, और उम्र के साथ आने वाली बीमारियाँ। एक अच्छा स्वास्थ्य बीमा इन सभी पहलुओं को कवर करता है और उन्हें समय रहते इलाज कराने के लिए प्रेरित करता है।
महिलाओं के लिए खास हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी:
- Star Women Care Insurance Policy: स्टार विमेन केयर पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें मैटरनिटी कवर, नियमित चेकअप और कैंसर जैसी बीमारियों का कवरेज मिलता है।
- HDFC ERGO Health Suraksha – Women Plan: इस पॉलिसी में मदरहुड बेनिफिट, नवजात शिशु कवर और डिलिवरी से पहले व बाद की देखभाल शामिल है। इसमें महिलाओं को होने वाली बीमारियों (जैसे ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाशय की समस्याएं) पर फोकस किया गया है।
- Care Health Insurance – Joy Plan: यह प्लान विशेष रूप से मैटरनिटी और नवजात बेनिफिट्स के लिए उपयुक्त है। यह जल्दी शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
इंश्योरेंस सिर्फ पैसे की बचत नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी
स्वास्थ्य बीमा सिर्फ हॉस्पिटल बिलों से राहत नहीं देता, यह भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। बीमा होने से महिलाएं नियमित चेकअप करवाने में झिझकती नहीं, जिससे बीमारियों का जल्द पता चल जाता है और समय पर इलाज हो पाता है। अगर अचानक कोई बड़ी बीमारी हो जाए, तो बिना बीमा के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं। यह न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी देता है। वहीं, बीमा होने पर बहन निश्चिंत होकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकती है।
यह ज़रूरी नहीं कि सिर्फ शादीशुदा या माँ बनने वाली महिलाओं को ही बीमा की ज़रूरत हो। हर महिला को उसकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार एक उपयुक्त बीमा पॉलिसी की ज़रूरत होती है। तो इस रक्षाबंधन, बीमा का यह उपहार देकर आप बहन की सुरक्षा को एक नई पहचान दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
HDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
18 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
4 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
4 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines