Ganga Expressway Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रयागराज और मेरठ को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब लगभग तैयार हो चुका है. स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण के बाद इस पर अपडेट दिया है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा.
सिर्फ साइड की दीवार का थोड़ा काम बाकी
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO से मिलनी जानकारी के मुताबिक परियोजना का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है बस अब तीसरे चरण में अब केवल एक्सप्रेसवे की साइड की दीवार का मामूली काम बाकी है. इस काम को भी अगले एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. मेरठ जिले में करीब 22 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण अक्तूबर 2025 में ही पूरा कर लिया गया था.
खड़खड़ी में तैयार हो चुका टोल प्लाजा
मेरठ के पास बिजौली के नजदीक खड़खड़ी में टोल प्लाजा भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और इसका परीक्षण भी किया जा चुका है. गंगा एक्सप्रेसवे को फिलहाल छह लेन में बनाया गया है, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा. मेरठ से बदायूं के बीच पहले सेक्टर में करीब 130 किलोमीटर में से 129 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है.
एक्सप्रेसवे पर बन रही हैं हवाई पट्टियां
गंगा एक्सप्रेसवे को रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे पर चार स्थानों पर ऐसी हवाई पट्टियां बनाई जा रही हैं जहां आपातकाल की स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे. शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किलोमीटर लंबी एक हवाई पट्टी पहले ही तैयार कर ली गई है.
120 किमी प्रति घंटे होगी अधिकतम रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की जाएगी. इससे लंबी दूरी का सफर कम समय में पूरा किया जा सकेगा. फिलहाल बचे हुए काम को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम जारी है. एक बार शुरू हो जाने पर, मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर लगभग 6-7 घंटे हो जाएगा.
टोल प्लाजा पर नहीं रुकनी पड़ेगी गाड़ी
गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मॉर्डन टेक्नीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसके चलते बिजौली के पास खड़खड़ी टोल प्लाजा पर वाहनों को बैरियर के सामने रुकना नहीं पड़ेगा. यहां ऐसी तकनीक लगाई जा रही है जिससे वाहन बिना रुके ही टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे और टोल अपने आप कट जाएगा. भविष्य में निकास के समय भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे टोल प्लाजा पर लंबी लाइन की समस्या खत्म हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- कार को गर्मी से बचाना है तो अभी जान लें ये 10 जरूरी टिप्स, नहीं तो बढ़ सकता है खर्च
संबंधित खबरें
30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 hr agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
1 day agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines