सभी को लगता है कि आज के समय में पर्सनल लोन कोई आसान काम नहीं है, लेकिन बता दे कि ये काम अब आसान हो गया है। ये पैसे की कमी को पूरा करने का एक अच्छा जरिया माना जाता है। चाहे फिर घर खरीदने के लिए पैसे की जरूरत हो या फिर अचानक आई किसी मेडिकल इमरजेंसी के लिए पैसे चाहिए हो। पहले जहां लोन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं आज के डिजिटल दौर में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना आसान हो चुका है। आप अपने फोन पर बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में लोन पा सकते हैं।
बता दें कि आज के दौर में मनीकंट्रोल आपको पूरी तरह से डिजिटल पर्सनल लोन की सुविधा देता है। प्रोसेसिंग फीस और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। इसके लिए केवल तीन स्टेप्स में आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपनी डिटेल्स भरें, KYC वेरिफिकेशन पूरा करें और अपने EMI रीपेमेंट प्लान को सेट करें। आइए जानते हैं कि अगर आपको पर्सनल लोन के लिए इंटरेस्ट रेट पर छूट चाहिए तो इसके लिए किन-किन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं?
कैसे पाए कम इंटरेस्ट पर पर्सनल लोन?
क्रेडिट स्कोर सुधारें
आपका क्रेडिट स्कोर इंटरेस्ट रेट को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और इससे आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अपना स्कोर सुधारने के लिए, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में नियमित रूप से गलतियों को चेक करें और उन्हें सुधारें। अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर अपने क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो को 30 प्रतिशत से कम रखें और अपने सभी लोन और बिलों का समय पर पेमेंट करें।
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
डेट-टू-इनकम रेश्यो को कम करें
आपका डेब्ट-टू-इनकम रेश्यो (DTI) रेश्यो दर्शाता है कि आपकी इनकम का कितना हिस्सा पहले से ही कर्ज चुकाने में जा रहा है। कम DTI रेश्यो से पता चलता है कि आप फाइनेंशियली बहुत ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं और एडीशनल डेट को हैंडल कर सकते हैं। अपने DTI को कम करने के लिए पहले हाई-इंटरेस्ट वाले लोन चुकाने पर फोकस करें।
अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री करें मेंटेन
लेंडर्स आपके लोन चुकाने की काबिलियत समझने के लिए आपके पिछले रीपेमेंट बिहेवियर को देखते हैं। EMI और क्रेडिट कार्ड बैलेंस के समय पर पेमेंट के साथ एक अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री लेंडर्स का आप पर भरोसा बनाने में मदद करती है। लगातार अपने EMI का समय पर पेमेंट करने से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ता है, बल्कि ये फाइनेंशियल डिसिप्लिन को भी दिखाता है।
निगोशिएट करें
लोन लेते समय जो पहला ऑफर आपको मिले उसे को स्वीकार न करें। अलग-अलग लेंडर्स अलग-अलग इंटरेस्ट रेट ऑफर को देख सकते हैं। इसलिए पहले लोन ऑप्शन की तुलना करें। इसके लिए ऑनलाइन टूल और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म आपको अलग-अलग लैंडर की इंटरेस्ट रेट की तुलना करने में मदद कर सकते हैं। लैंडर के साथ निगोशिएट करने में सोचे नहीं।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
6 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
6 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines