फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की सुविधा के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको इसके ब्याज दर में फायदा मिल सकता है? FD एक ऐसी सुविधा है जिसे निवेश करने का सुरक्षित तरीका माना जाता है और इसमें एक अच्छा ब्याज दर भी मिलता है। वहीं, ये ब्याज दर आम नागरिकों की तुलना में सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादा होती है। ऐसे में ये निवेश सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
क्या होता है एफडी?
एफडी उसे कहा जाता है जब आप एक साथ बहुत सारा पैसा निवेश करते हैं और वह लंबे समय तक के लिए फिक्स हो जाता है। इसके लिए आपको बैंक में अपना FD अकाउंट खोलकर उसमें एक राशि तय अवधि के लिए रखनी होती है। इस दौरान आपको ब्याज मिलता है, यह ब्याज अलग-अलग बैंकों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। वहीं, सामान्य रूप से बात करें तो इसकी ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से 9 प्रतिशत प्रति वर्ष तक हो सकती हैं। FD पर मिलने वाला ब्याज सेविंग अकाउंट से ज्यादा होता है। बता दें कि एफडी अकाउंट में जमा राशि और ब्याज दर पूरी अवधि के लिए एक जैसी रहती है। FD की सुविधा नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के साथ-साथ सभी बैंकों, कमर्शियल और छोटे फाइनेंस बैंकों में भी मौजूद होती है।
सीनियर सिटीजन के लिए FD के ऑप्शन
ICICI बैंक सीनियर सिटीजन एफडी- ICICI बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज देता है।
इंडियन बैंक सीनियर सिटीजन एफडी- ये बैंक 5 साल से 10 साल तक की अवधि की एफडी पर और 3 करोड़ रुपये से कम राशि की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 25 bps (बैंकिंग स्टैंड्स फॉर बेसिस) का अतिरिक्त प्रीमियम देता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा सीनियर सिटीजन FD- ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल से 5 साल के लिए 15 bps और 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए 50 bps (बैंकिंग स्टैंड्स फॉर बेसिस) का अतिरिक्त प्रीमियम देता है।
क्या है बैंकों की स्कीम?
वहीं, हाल ही में इंडियन बैंक ने दो खास FD योजना निकाली है, जिनका नाम है इंड सिक्योर और इंड ग्रीन। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी यूनियन वैलनेस डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इन योजनाओं में ब्याज दर 7 प्रतिशत से ज्यादा है। दोनों ही बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर की सुविधा दे रहे हैं।
FD के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
सीनियर सिटीजन को FD में ब्याज दर में फायदा उठाने के लिए 60 साल या उससे ज्यादा की आयु होनी चाहिए। वहीं कुछ बैंक 80 साल या उससे ज्यादा की आयु के सुपर सीनियर सिटिजन को अतिरिक्त ब्याज दर की सुविधा देते हैं। जैसे कि इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक और RBL बैंक रेगुलर FD पर सीनियर सिटीजन को 0.75 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज की सुविधा देते हैं। PNB सुपर सीनियर सिटीजन को 0.80 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है।
सीनियर सिटीजन FD के लिए दस्तावेज
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और FD अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो अपनी सुविधा के अनुसार किसी नजदीकी बैंक में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग में लॉग-इन करके भी FD अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जैसे-
1. सीनियर सिटीजन आईडी कार्ड
2. पैन कार्ड
3. वोटर आई कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. फोटो
6. बिजली का बिल
7. चेक के साथ बैंक स्टेटमेंट
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
1 day agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
2 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
3 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines