EPFO Update: भारत जैसे देश में लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) उनके रिटायरमेंट के लिए बचत का एक जरूरी हिस्सा होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि हमें किसी जरूरी काम के लिए रिटायरमेंट से पहले ही पीएफ का पैसा निकालना पड़ जाता है। जैसे कि घर में किसी की शादी हो और उस समय आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप इसे निकाल सकते हैं। ईपीएफओ के नियम के अनुसार, पीएफ के पैसे एडवांस यानी समय से पहले निकाले जा सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म 31 को भरकर जमा करना होगा। इस फॉर्म को भरने के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो पैसा आपके बैंक अकाउंट में सीधा ट्रांसफर हो जाएगा।
इन जरूरतों के लिए भी निकाल सकते हैं PF?
ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए पीएफ निकालने के कारणों में भी विस्तार कर रहा है। चिकित्सा आपात स्थितियों के अलावा, कर्मचारी अब आवास, शिक्षा और विवाह के लिए पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं। ईपीएफओ ने 120 से ज्यादा डेटाबेस को इंटीग्रेट कर अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार किया है। इन कोशिशों ने क्लेम प्रोसेस समय को केवल 3 दिन तक कम कर दिया है, अब 95 प्रतिशत क्लेम ऑटोमेटिक प्रोसेस हो रहे हैं। सिस्टम को ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए आगे के अपग्रेड पर काम किया जा रहा है।
ये भी पढें- EPFO ने UAN और आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाई, PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी
किसकी शादी के लिए पैसा निकालने का है नियम?
ईपीएफ से शादी के लिए एडवांस पैसा निकालते समय ये ध्यान रखें कि इसके लिए आप खुद की शादी के लिए या अपने बेटे या बेटी की शादी के लिए या अपने भाई या बहन की शादी के लिए पैसा निकाल सकते हैं। यानी कि EPFO पारिवारिक कारणों से पैसा निकालने की अनुमति देता है।
कितना पैसा निकालने की है अनुमति?
पीएफ अकाउंट में दो जगह से पैसे आते हैं, एक तो हमारी सैलरी से कटती है, यानी कि कंट्रीब्यूशन और उतना ही पैसा कंपनी की तरफ से भी जमा होता है। इसे कंपनी का कंट्रीब्यूशन कहते हैं। ऐसे में अगर आप पीएफ अकाउंट से शादी के लिए पैसा निकाल रहे हैं, तो कंट्रीब्यूशन का 50 प्रतिशत हिस्सा निकालने का नियम है। इसके साथ ही इसमें आपको ब्याज भी दिया जाता है। साथ ही आप ये भी ध्यान रखें कि शादी और शिक्षा के लिए आप तीन एडवांस से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं।
ये भी पढें- कर्मचारी भविष्य निधि के खाते में जमा राशि पर कितना मिलेगा ब्याज? केंद्र सरकार ने लगाई मुहर
संबंधित खबरें
UP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
14 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
16 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 day agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines