अब नहीं काटने पड़ेंगे EPFO ऑफिस के चक्कर, आ रहा नया ऐप, चुटकियों में UPI से निकलेगा पैसा

EPFO अप्रैल में नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिससे खाताधारक यूपीआई के जरिए पीएफ की राशि तत्काल निकाल सकेंगे. नए नियमों के तहत 25 प्रतिशत राशि फ्रीज रखकर बाकी निकाली जा सकेगी.

EPFO UPI withdrawal facility (1)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं को हाई-टेक बनाते हुए अब यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा शुरू होने वाली है. इसके लिए विभाग इस साल अप्रैल में एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा. इस नई सुविधा के आने से कर्मचारियों को अपने बैंक खाते में पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे तत्काल पैसा निकाल सकेंगे.

विज्ञापन

ईपीएफओ 3.0 और ट्रायल की शुरुआत

ईपीएफओ के सुधारों के तीसरे चरण यानी ‘ईपीएफओ 3.0’ के साथ ही यह सेवा पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी. श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस नए मोबाइल ऐप और यूपीआई सिस्टम का ट्रायल पहले ही शुरू किया जा चुका है. वर्तमान में 100 से अधिक डमी खातों के माध्यम से इस तकनीक को परखा जा रहा है ताकि अप्रैल में लॉन्चिंग के समय कोई तकनीकी खामी न रहे. यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा.

विज्ञापन

पैसे निकालने की सीमा और नए नियम

यूपीआई से निकासी की सुविधा मिलने के बाद भी कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा. नए लेबर कोड के नियमों के तहत ईपीएफ खाते की कुल राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा फ्रीज रखा जाएगा. खाताधारक केवल बाकी बची राशि में से ही अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल पाएंगे. नए मोबाइल ऐप में केवल निकासी ही नहीं बल्कि पासबुक बैलेंस देखने और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा भी मिलेगी.

विज्ञापन

पुरानी सेवाएं भी रहेंगी जारी

नया मोबाइल ऐप आने के बाद भी वर्तमान में चल रही यूएएन नंबर और उमंग पोर्टल की सेवाएं बंद नहीं होंगी. अभी पीएफ निकालने की प्रक्रिया में काफी समय लगता है, हालांकि ऑटो सेटलमेंट मोड में आवेदन के तीन दिनों के भीतर निपटान हो जाता है. हाल ही में ईपीएफओ ने ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दिया है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ हर साल पांच करोड़ से ज्यादा दावों का भुगतान करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ