मुख्य बिंदु
- नीले रंग का बाल आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है.
- इसके लिए सिर्फ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड चाहिए.
- माता-पिता ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं.
- ये आधार माता या पिता, किसी एक के आधार कार्ड से लिंक होता है.
- बच्चे के 5 साल के होने के बाद बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी होती है.
How To Apply for Baal Aadhaar for Children Below 5 Years: मौजूदा वक्त भारत में रहने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है. प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी के तौर पर काम करने के अलावा, इसका इस्तेमाल कई सरकारी स्कीमों, फाइनेंशियल सर्विसेज और वेलफेयर स्कीम का फायदा उठाने के लिए भी किया जाता है. 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक खास आधार जारी करती है जिसे ‘बाल आधार’ कहा जाता है, ये हल्का नीला रंग का होता है.
बाल आधार क्या है?
बाल आधार खास तौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है. इसमें बच्चे का नाम, फोटो, जन्म की तारीख और लिंग की जानकारी होती है. चूंकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा कलेक्ट नहीं किया जाता है, इसलिए इस आधार को माता या पिता में से किसी एक के आधार की डिटेल के साथ जोड़ा जाता है.
अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज
बाल आधार को अप्लाई करने का प्रॉसेस बेहद आसान है क्योंकि इसके लिए सिर्फ 2 दस्तावेजों की जरूरत होती है:-
- बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
- माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड
बर्थ सर्टिफिकेट से बच्चे का डेट ऑफ बर्थ, टाइम ऑफ बर्थ और प्लेस ऑफ बर्थ कंफर्म होता है, जबकि माता-पिता के आधार का इस्तेमाल वेरिफिकेशन और लिंकेज के लिए किया जाता है.
ऑनलाइन तरीका: अपॉइंटमेंट बुक करें
माता-पिता UIDAI की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रॉसेस शुरू कर सकते हैं, इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- ‘My Aadhaar’ सेक्शन खोलें.
- ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें.
- अपने शहर का नाम और अपना मोबाइल नंबर डालें.
- अपने फोन पर मिले OTP को वेरिफाई करें.
- आधार सेवा केंद्र जाने के लिए अपनी मर्जी और अवेलेबिलिटी के हिसाब से डेट और टाइम चुनें.
आधार केंद्र पर माता-पिता का वेरिफिकेशन
विजिट के दौरान, जिस माता-पिता का आधार बच्चे के आधार से लिंक किया जाएगा, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार की डिटेल्स देनी होगी. इससे ये पक्का होता है कि बच्चे का आधार माता-पिता की पहचान से सही ढंग से जुड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें- बदल गया EPFO पोर्टल? तो टेंशन न लें, ऐसे सर्च करें सर्विस हिस्ट्री, पुराने क्लेम और नए क्लेम
फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स जमा करें
पूरा भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करें. कामयाब प्रोसेसिंग के बाद, बाल आधार रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा. अवेलेबल होने पर माता-पिता UIDAI पोर्टल से भी आधार डाउनलोड कर सकते हैं.
आवेदन करने का ऑफलाइन तरीका
जो माता-पिता ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक नहीं करना चाहते, वो सीधे नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
- सीधे आधार सेंट पर जाएं (वॉक-इन).
- बाल आधार आवेदन फॉर्म भरें.
- बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता का आधार जमा करें.
- माता-पिता का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं.
- एनरोलमेंट ID वाली एकनॉलेजमेंट स्लिप लें.
ट्रैकिंग और डिलीवरी
एनॉलेजमेंट स्लिप जरूरी है क्योंकि इसमें एनरोलमेंट ID होती है, जिसका इस्तेमाल एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए किया जाता है. ज्यादातर मामलों में, बाल आधार पोस्ट के जरिए 60 से 90 दिनों के अंदर मिल जाता है.
5 साल के बाद बायोमेट्रिक अपडेट
जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तो बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और नई फोटो अपडेट करवानी होती है. ये अपडेट उन बच्चों के लिए जरूरी है जिन्हें 5 साल की उम्र से पहले आधार मिला था.
निष्कर्ष
बाल आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज है और ये माता-पिता को अपने बच्चे के लिए कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का फायदा उठाने में मदद करता है. UIDAI ने सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता के आधार कार्ड की जरूरत रखकर इस प्रॉसेस को आसान बना दिया है. चाहे ऑनलाइन अप्लाई करें या ऑफलाइन, माता-पिता कम से कम दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं और एनरोलमेंट ID के जरिए स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. ये भी याद रखना जरूरी है कि बच्चे के 5 साल के होने पर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी होती है.
बाल आधार के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक डेटा की जरूरत होती है?
क्या बाल आधार के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है?
बाल आधार मिलने में वक्त समय लगता है?
बच्चे के 5 साल का होने के बाद क्या होता है?
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines