द्वारका एक्सप्रेसवे को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाली टनल गुरुवार 29 मई से सीमित परीक्षण के लिए खुलेगी। बताया गया है कि परीक्षण के तहत टनल हर रोज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रैफिक के लिए खुली रहेगी। इस टनल के खुलने से गाड़ियों को आने-जाने में आसानी होगी और ट्रैफिक को भी कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। इसके साथ ही दिल्ली से हरियाणा जाने वाली गाड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
कितना लंबी होगी टनल
यह टनल 3.6 किलोमीटर लंबी है, जिसे भारत की सबसे लंबी और सबसे चौड़ी सड़क सुरंग बताई जा रही है और इसे 8 लेन में बनाया गया है। बता दें कि यह द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना के पैकेज 4 का हिस्सा है। एक्सप्रेसवे की कुल 29 किलोमीटर लंबाई में से 18.9 किलोमीटर हरियाणा में और 10.1 किलोमीटर दिल्ली में है। इस लंबी सुरंग से लोग दिल्ली से हरियाणा आसानी से अपने सफर को पूरा कर सकेंगे।
गुरुग्राम पुलिस ने जयपुर, सोहना और दक्षिणी परिधीय सड़क से आने वाले वाहन चालकों से हवाई अड्डे तक तेज और टनल मार्ग के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से सुरंग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। ताकि ट्रैफिक की भीड़ को कम किया जा सके और आम जनता को भी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्या है इस परीक्षण का उद्देश्य
इस परीक्षण का उद्देश्य जून के बीच में पूरे पैमाने पर उद्घाटन से पहले वाहनों की आवाजाही, यातायात की भीड़ और पैटर्न का अध्ययन करना है। परीक्षण के दौरान इकट्ठा किए गए डेटा से यह निर्धारित करने में मदद मिलेगी कि स्थायी संचालन से पहले किसी एडजस्टमेंट की जरूरत है या नहीं। वहीं, किसी भी चीज की जरूरत होगी तो उसे लेकर काम किया जाएगा और उस सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
7 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
13 hrs agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
2 days agoक्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? आज के रेट्स जानें
3 days agoदिवाली से पहले आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, ऐसे पक्का करें लिस्ट में अपना
3 days agoFASTag हर साल रिन्यू कराने का झंझट खत्म, दिव्यांगजनों को बड़ी राहत
3 days ago1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें PUC टेस्ट के नियम
4 days agoगुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा आसान
5 days ago1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानें कैसे कराएं
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines