Dream 11 App money withdrawl process: ऑनलाइन गेमिंग बिल के कानून बनने के बाद अब Dream 11 का रियल मनी गेमिंग ऐप बंद हो गया है। इसे लेकर Dream 11 ने भी अपने यूजर्स को साफ तौर पर कह दिया है कि अगर Dream 11 के रियल मनी गेमिंग ऐप के वालेट में आपके पैसे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं। आप इसे Dream 11 ऐप के माध्यम से निकलवा सकते हैं। वालेट से पैसे निकालने की प्रक्रिया बेहद आसान है। जानें प्रक्रिया।
यह भी पढ़ें: अब बैन होंगे ड्रीम 11, MPL, बिंजो जैसे मनी गेम्स एप, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ऑनलाइन गेमिंग बिल बन गया कानून
पैसे निकालने की प्रक्रिया
सबसे पहले Dream 11 ऐप खोलें। प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें। MY Balance या वॉलेट के सेक्शन पर जाएं। यहां आपको Withdraw का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब जितनी रकम निकालना चाहते हैं, उसे भरें तथा अपने वैरिफाइड अकाउंट को चुनें। कन्फर्म करते ही आपका पैसा कुछ ही दिनों में आपके वैरिफाइड अकाउंट में आ जाएगा। पैसा निकालने के लिए आपका ड्रीम अकाउंट पूरी तरह से वैरिफाइड होना चाहिए। यानि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड पहले से ही लिंक होना चाहिए।
ड्रीम 11 ने लांच किया ड्रीम मनी ऐप
ड्रीम 11 के रियल मनी गेमिंग ऐप के बंद होने के बाद Dream11 ने ड्रीम मनी ऐप लांच कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से गोल्ड और एफडी में निवेश किया जा सकेगा। यूजर्स के लिए और भी आकर्षक सुविधाएं शुरू की गई हैं।
सरकार ई-स्पोर्ट्स को देना चाहती है बढ़ावा
भारत सरकार इस बिल को लाकर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के व्यापार को बढ़ाना चाहती है। इस बिल के जरिए ऐसे गेम बैन किए जाएंगे जिनमें पैसों का लेन-देन होता है। इसके बाद दूसरे ऑनलाइन गेम्स लुडो, कैंडी क्रश और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार भारत में ऑनलाइन गेम्स को बढ़ावा और गेमिंग के नए बाजार को बूस्ट करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 से MPL का भी होगा धंधा चौपट? मालामाल होने का ख्वाब देख रहे फैन्स को सरकार का करारा झटका!
संबंधित खबरें
बिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 days agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines