दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले बिहार के लोगों के लिए बहुत जरूरी खबर है. 13 सितंबर को जैसे ही 60 दिन पहले की एडवांस बुकिंग खुली, IRCTC ऐप पर भारी लोड के कारण सर्वर क्रैश हो गया और मिनटों में ही ट्रेनों में टिकट की जगह Regret लिखा आने लगा.
इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें 16 सितंबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और ऋषिकेश जैसे बड़े शहरों से चलाई जाएंगी. आइए जानते हैं बुकिंग के समय क्यों आई परेशानी और बिहार जाने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट.
IRCTC ऐप पर क्यों दिखा Regret और Error?
13 सितंबर की सुबह 8 बजे जैसे ही 12 नवंबर (छठ पर्व के आसपास) के लिए बुकिंग विंडो खुली, लाखों लोग एक साथ IRCTC ऐप और वेबसाइट पर लॉग इन करने लगे. एक साथ ज्यादा ट्रैफिक आने से ऐप पर Error और High System Load के मैसेज आने लगे. जब तक सर्वर ठीक हुआ, तब तक नियमित ट्रेनों की बुकिंग बंद हो चुकी थी और वेटिंग 100 से 200 के पार पहुंच गई. बता दें कि रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड नियम के तहत यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे बुकिंग शुरू होती है.
RBI New Rule: अब साइबर फ्रॉड की जांच में पूरा बैंक अकाउंट नहीं होगा फ्रीज! जानें RBI का नया नियम
दिवाली-छठ के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 16 सितंबर से 30 नवंबर के बीच नीचे दी गई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा:
दिल्ली से सीतामढ़ी (साप्ताहिक):
दिल्ली से: हर गुरुवार (15 अक्टूबर से 19 नवंबर)
सीतामढ़ी से: हर शनिवार (17 अक्टूबर से 21 नवंबर)
ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर (साप्ताहिक):
ऋषिकेश से: हर रविवार (4 अक्टूबर से 29 नवंबर)
मुजफ्फरपुर से: हर सोमवार (5 अक्टूबर से 30 नवंबर)
चंडीगढ़ से पटना (साप्ताहिक):
चंडीगढ़ से: हर गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर)
पटना से: हर शुक्रवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर)
फिरोजपुर कैंट से पटना (साप्ताहिक):
फिरोजपुर कैंट से: हर मंगलवार (6 अक्टूबर से 24 नवंबर)
पटना से: हर बुधवार (7 अक्टूबर से 25 नवंबर)
आनंद विहार से जोगबनी (साप्ताहिक):
आनंद विहार से: हर शनिवार (10 अक्टूबर से 7 नवंबर)
जोगबनी से: हर रविवार (11 अक्टूबर से 8 नवंबर)
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (द्वि-साप्ताहिक):
आनंद विहार से: हर मंगलवार और शुक्रवार (13 अक्टूबर से 24 नवंबर)
मुजफ्फरपुर से: हर बुधवार और शनिवार (14 अक्टूबर से 25 नवंबर)
आनंद विहार से पाटलिपुत्र (रोजाना):
आनंद विहार से: रोजाना (1 अक्टूबर से 29 नवंबर)
पाटलिपुत्र से: रोजाना (2 अक्टूबर से 30 नवंबर)
आनंद विहार से लौकहा बाजार:
आनंद विहार से: 16 सितंबर से 29 नवंबर तक
लौकहा बाजार से: 17 सितंबर से 30 नवंबर तक
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
14 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
15 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
1 day agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
2 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
2 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines