दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए अगर आप नोएडा के सेक्टर-18, अट्टा मार्केट या बड़े शॉपिंग मॉल्स का रुख करने वाले हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. त्योहारों के दौरान सड़कों पर लगने वाले भारी जाम से निपटने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर) ने कमर कस ली है. प्रशासन ने आज 5 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को निकालने के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करें ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके. जानिये नोएडा में किन-किन रास्तों पर बदलाव किया गया है और आपको किन बातों का ध्यान रखना है.
सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट के लिए डायवर्जन प्लान
नोएडा के सबसे व्यस्त शॉपिंग हब सेक्टर-18 और अट्टा चौक पर भीड़ बढ़ते ही ये डायवर्जन लागू किए जाएंगे:
अट्टापीर से आने वाले वाहन: अट्टापीर चौराहे से बाएं मुड़कर राय रेजीडेंसी चौक जाना होगा, वहां से दाएं मुड़कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे से यू-टर्न (U-Turn) लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट होते हुए आगे निकला जा सकेगा.
अट्टा चौक से GIP की ओर: अट्टा चौक से बाएं मुड़कर GIP मॉल के सामने से होकर फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर डीएलएफ (DLF) या सेंटर स्टेज मॉल के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगे.
सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन की ओर: फिल्मसिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारे से सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली गाड़ियां सेक्टर-18 अंडरपास के जरिए निकाली जाएंगी.
भारी और कमर्शियल वाहनों पर सख्ती
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक (Goods Vehicle) वाहनों के लिए नो-एंट्री का नियम पूर्व आदेशों की तरह ही सख्त रहेगा. लुहारली टोल से एनटीपीसी (NTPC) तिराहा दादरी तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बैन रहेगी. जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड का ट्रैफिक रेलवे फ्लाईओवर से पहले बाईपास तिराहा होकर एनटीपीसी तिराहे से भेजा जाएगा.
नो-पार्किंग और चालान से कैसे बचें?
ट्रैफिक पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि बाजारों, मॉल या मुख्य सड़कों पर नो-पार्किंग एरिया में गाड़ियां खड़ी करने पर सीधे क्रेन से क्रेनिंग और सख्त ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी. सभी से गाड़ियां तय पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने का आग्रह किया गया है.
इमर्जेंसी या जाम की स्थिति में कहां संपर्क करें?
अगर आपको रास्ते में किसी भी प्रकार का जाम या ट्रैफिक की समस्या दिखाई देती है, तो आप तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं:
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9971009001
वॉट्सएप हेल्पलाइन: 7065100100
सोशल मीडिया X (ट्विटर): @noidatraffic
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
23 hrs agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 days agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines