अगर आप आज (12 सितंबर) दिल्ली की सड़कों पर सफर करने वाले हैं या आपको फ्लाइट या ट्रेन पकड़नी है, तो यात्रा शुरू करने से पहले यह खबर ध्यान से पढ़ लें. राजधानी में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली पुलिस ने सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 बजे तक सख्त ट्रैफिक पाबंदियां लागू की हैं.
सेंट्रल दिल्ली, प्रगति मैदान और इंडिया गेट के आसपास के रास्ते बंद और डायवर्ट होने की वजह से आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन या आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पहुंचने में दिक्कत आ सकती है. तो घर से निकलने से पहले जान लें कि आपको किन रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए और किनसे बचना चाहिए.
IGI एयरपोर्ट कैसे पहुंचें?
सड़कों पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से कैब या अपनी गाड़ी से जाने पर समय लग सकता है. इसलिए बेस्ट तरीका तो यही होगा कि आप आज कैब की जगह दिल्ली मेट्रो (Airport Express Line / Orange Line) का इस्तेमाल करें. यह बिना किसी ट्रैफिक की रुकावट के आपको सीधे IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 तक पहुंचाएगी.
सड़क रूट :
अगर आप पूर्वी/उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सड़क के रास्ते ही जा रहे हैं तो सराय काले खां -> एलिवेटेड कॉरिडोर -> डीएनडी (DND) -> आउटर रिंग रोड -> मुनिरका -> राव तुला राम मार्ग का रास्ता लें. वहीं पश्चिम या उत्तर दिल्ली से सफर कर रहे हैं तो नजफगढ़ रोड -> जनकपुरी -> पालम फ्लाई-ओवर -> द्वारका होते हुए एयरपोर्ट जाएं.
बस आपको ये ध्यान रखना है कि सेंट्रल दिल्ली से आपको आज परहेज करना है. जनपथ, इंडिया गेट और मथुरा रोड होकर एयरपोर्ट जाने की भूल बिल्कुल न करें. यहां फंस सकते हैं आप.
रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने का आसान रास्ता
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) जाने के लिए अजमेरी गेट साइड से स्टेशन पहुंचना सबसे आसान रहेगा. वहीं अगर आप दक्षिण दिल्ली से आ रहे हैं तो रिंग रोड होते हुए आश्रम -> सराय काले खां -> राजघाट -> जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर जाएं.
सबसे बेहतर रहेगा कि आप येलो लाइन या ब्लू लाइन मेट्रो से नई दिल्ली स्टेशन पहुंचें.
अगर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाना है तो:
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के लिए आश्रम चौक, मथुरा रोड (आश्रम की तरफ से) और रिंग रोड का रास्ता चालू रहेगा. प्रगति मैदान/तिलक मार्ग की तरफ से आने वाले रास्तों से बचें.
BRICS Summit: दिल्ली में आज कौन से रास्ते रहेंगे बंद, कहां होगा डायवर्जन, चेक कर लें रूट
पुरानी दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन:
आज रिंग रोड (यमुना पुश्ता रोड) और आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल करें.
आज भूलकर भी इन रास्तों पर न जाएं
ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम (प्रगति मैदान) के आसपास के इलाकों को प्रतिबंधित किया है. नीचे दिए गए मार्गों पर जाने से बचें:
- मथुरा रोड (भैरों रोड से सुब्रमण्यम भारती मार्ग तक)
- भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड
- जनपथ, मंडी हाउस और कर्तव्य पथ/इंडिया गेट सर्किल
घर से निकलने से पहले 3 जरूरी सुझाव
- अपनी तय फ्लाइट या ट्रेन के समय से कम से कम 45 से 60 मिनट पहले घर से निकलें.
- सड़कों पर डायवर्जन से बचने का सबसे सटीक तरीका दिल्ली मेट्रो ही है, जो अपने सामान्य शेड्यूल पर चल रही है.
- अपनी गाड़ी स्टार्ट करने से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट्स जरूर देख लें.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines