Delhi Traffic Advisory: द‍िल्‍ली में इन रूट्स पर जाने से बचें, फंस सकते हैं जाम में; पढ़ें ट्रैफिक एडवायजरी

Traffic Advisory for Delhi: दिल्‍ली में आज 9 दिसंबर को कई रास्‍तों पर भारी ट्रैफिक और जा रहने की आशंका है, ज‍िससे आने जाने वालों को परेशानी और देरी का सामना करना पड़ सकता है. इसल‍िए द‍िल्‍ली पुल‍िस ने ट्रैफ‍िक एडवायजरी जारी कर इन रास्‍तों से बचने का सुझाव द‍िया है.

delhi traffic jam

द‍िल्‍ली में इन रास्‍तों पर लग सकता है जाम, वैकल्‍प‍िक रूट लें.

Delhi Traffic Jam: अगर आप आज द‍िल्‍ली की तरफ जा रहे हैं तो कुछ रूटों से आज बचने की कोश‍िश करें. क्‍योंक‍ि द‍िल्‍ली पुल‍िस ने इन रास्‍तों पर भारी जाम रहने की आशंका जताई है. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है उसके मुताब‍िक राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह चल रहे अंडरपास और मेट्रो से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं, ज‍िसकी वजह से जाम (Traffic Jam) लग सकता है. इससे बचने के ल‍िए द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस (Traffic Police) ने ये सुझाव द‍िया है क‍ि द‍िल्‍ली के लोग आज वैकल्‍प‍िक रास्‍तों से होकर जाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट्स से आज बचें

अगर आप द‍िल्‍ली के मधुबन चौक इलाके में जा रहे हैं तो इस रास्‍ते को अवॉइड करें. क्‍योंक‍ि यहां DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) का निर्माण कार्य चल रहा है. मधुबन चौक इंटरसेक्शन पर यातायात प्रभाव‍ित रह सकता है. यहां एक फुट ओवर ब्र‍िज तैयार क‍िया जा रहा है. इसके अलावा नए मेट्रो स्टेशन से जुड़ा काम भी चल रहा है. इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बन सकती है.

इन रास्‍तों पर भी जानें से बचें

विज्ञापन

द‍िल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने हैदरपुर मेट्रो स्टेशन, ब्रिटानिया चौक-रामपुरा रेड लाइट के ल‍िए भी एडवाइजरी जारी की है. इन रूट्स पर जाम का सामना करना पड़ सकता है. हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भी अंडरपास का काम चल रहा है और सड़क मरम्मत हो रही है. इसकी वजह से यातायात प्रभाव‍ित हो सकता है. आउटर रिंग रोड के दोनों कैरिजवे इससे प्रभावित हो सकते हैं. ब्रिटानिया चौक से रामपुरा रेड लाइट के बीच अंडरपास पर भी मरम्मत का काम चल रहा है. इससे भी ट्रैफ‍िक ड‍िस्‍टर्ब रह सकती है.

इसके अलावा एक बड़ा इवेंट, UNESCO इंटरगवर्नमेंटल कमिटी ऑन इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज का 20वां सेशन 8 से 13 दिसंबर 2025 तक लाल किले में हो रहा है. इस इवेंट में भारी भीड़ आने की उम्मीद है, जिससे सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक में काफी दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ