देश में तेजी से नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है और कई बनकर तैयार भी हो चुके हैं. इसमें एक बड़ा नाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जिसके इस्तेमाल से लंबी दूरी की यात्रा का समय न सिर्फ आसान हो गया है, बल्कि काफी समय की बचत भी होती है. अगर इस रूट का इस्तेमाल रोजाना करते हैं या करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी है. जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे हादसों को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI बड़ा कदम उठाया है और एक खास AI तकनीक की मदद ली है, जो हाईवे नियमों के उल्लंघन को कम करने और हादसों को रोकने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Name Change Limit: आधार में क्या सिर्फ दो बार बदल सकते हैं नाम? 3rd टाइम के लिए क्या करें? जानिये
एक्सप्रेसवे पर क्या होने जा रहा बदलाव?
जानकारी के अनुसार, NHAI ने एक्सप्रेसवे को सुरक्षित बनाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया है. यानी अब कोई भी वाहन चालक ड्राइविंग करते समय अगर बिना इंडिकेटर दिए या अचानक अपने लेन छोड़कर दूसरी लेन में प्रवेश करता है, तो उसी वक्त AI तकनीक की मदद से आपकी गाड़ी का ऑनलाइन चालान कट जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि लोग सोच-समझकर लेन बदलेंगे और साथ ही चालान के डर से स्पीड लिमिट का भी ध्यान रखेंगे, जिससे हादसों में लगाम लग सकेगा.
कैमरों की नजर से नहीं बचेगी कोई गाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाईवे के नियमों को सख्ती से लागू करते हुए NHAI ने एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन और एआई कैमरों के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है और साथ ही, हर 2 किलोमीटर में हाई-टेक कैमरे लगाए हैं. खास बात ये है कि इन कैमरों की रेंज 500 मीटर आगे और 500 मीटर पीछे तक की होगी. ऐसे में जो भी गाड़ी अपने निर्धारित लेन को छोड़कर नियमों का उल्लंघन करते हुए लेन बदलती है, तो अपडेटेड कैमरों तुरंत उनकी फोटो खींच लेंगे और साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड कर लेंगे. इसके बाद उस गाड़ी का नियमों के अनुसार, ई-चालान खुद ही कट जाएगा, जो कार मालिक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज के लिए भेज दिया जाएगा.
5 दिन में 500 गाड़ियों का चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए नियम के लागू होने की जानकारी न होने के कारण पिछले 5 दिनों में कई वाहन मालिक ने हाईवे नियमों का उल्लंघन किया है, जिसमें लगभग 500 से ज्यादा गाड़ियों का ई-चालान कट चुका है. इसलिए आपको भी चाहिए कि आप सभी नियमों का ध्यान रखें, ताकि आपकी और अन्य वाहन चालकों की जिंदगी सुरक्षित रहे.
यह भी पढ़ें: कहीं आपके नाम पर तो एक्टिव नहीं है फर्जी SIM? घर बैठे ऐसे पता कर करें ब्लॉक
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
17 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
18 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
21 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines