दीपावली के पावन पर्व पर अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अपनों से मिलने, खरीदारी करने या घर जाने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार, 8 नवंबर को दिवाली उत्सव को ध्यान में रखते हुए अपने पूरे नेटवर्क पर मेट्रो ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव किया है. जहां कुछ लाइनों पर सुबह मेट्रो सेवा जल्दी शुरू हो जाएगी, वहीं दिवाली पूजन के चलते रात में आखिरी मेट्रो अपने सामान्य समय से एक घंटा पहले ही बंद हो जाएगी. जानिये 8 नवंबर को आपके रूट पर पहली और आखिरी ट्रेन किस समय मिलेगी.
इन 3 लाइनों पर सुबह 6 बजे से ही मिलने लगेगी मेट्रो
आमतौर पर रविवार के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं. लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने 3 प्रमुख लाइनों पर मेट्रो 1 घंटा पहले यानी सुबह 6:00 बजे से ही चलाने का फैसला किया है.
पिंक लाइन (Pink Line): मजलिस पार्क से शिव विहार
मैजेंटा लाइन (Magenta Line): बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक
ग्रे लाइन (Grey Line): द्वारका ककरोला से ढांसा बस स्टैंड
इन तीनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 6:00 बजे रवाना होगी.
दिवाली की रात 10:00 बजे छूटेगी आखिरी मेट्रो
दिवाली की शाम को लोग अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ और त्योहार मना सकें, इसलिए DMRC ने सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के समय में कटौती की है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे छूटेगी. सामान्य समय से 1 घंटा पहले. आमतौर पर आखिरी मेट्रो रात 11:00 बजे चलती है, लेकिन 8 नवंबर (रविवार) को यह रात 10:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी.
मेट्रो यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी देते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली के दिन अपने सफर का प्लान आखिरी मेट्रो टाइमिंग (रात 10 बजे) को ध्यान में रखकर ही बनाएं, ताकि आखिरी समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. किसी भी रूट की रियल-टाइम जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपडेट चेक कर सकते हैं.
अगर आप 8 नवंबर को दिवाली के दिन मेट्रो से कहीं जाने वाले हैं, तो ध्यान रखें कि रात 10 बजे के बाद आपको किसी भी स्टेशन से आखिरी ट्रेन नहीं मिलेगी. वहीं पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन वाले यात्रियों को सुबह 6 बजे से ही मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी.
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines