मुख्य बिंदु
- जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट पार्किंग सुविधाओं की योजना है.
- पेमेंट FASTag, UPI, NCMC और दूसरे डिजिटल तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे.
- ऑटोमैटिक बूम बैरियर गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल करेंगे.
- दिव्यांगों के लिए खास पार्किंग एरियाज रिजर्व किए जाएंगे.
- CCTV कैमरे और डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड सेफ्टी और सुविधा को बेहतर बनाएंगे.
Delhi Metro Plans Smart Parking with FASTag Payments: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को जल्द ही मैजेंटा लाइन के 2 स्टेशनों पर मॉडर्न डिजिटल पार्किंग सिस्टम का फायदा मिल सकता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों पर FASTag-इनेबल्ड स्मार्ट पार्किंग फैसिलिटी शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि सुविधा, पहुंच और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाया जा सके.
इन सुविधाओं से लैस
तकरीबन 1.26 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में एडवांस्ड पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट, ऑपरेशन और मेंटेनेंस शामिल है. नया सिस्टम पूरी तरह से कैशलेस ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करेगा, जिससे यात्री FASTag, UPI, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- ऑफिस से छुट्टी लेकर नहीं जा पा रहे लोक अदालत? अब चलान माफी के लिए दिल्ली में शुरू होंगे वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट्स
ऑटोमैटिक सिस्टम
गाड़ियों के आने-जाने को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए ऑटोमैटिक बूम बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे इंतजार का समय कम होगा और पार्किंग का काम सुचारू रूप से चलेगा. प्रपोज्ड पार्किंग चार्ज में 6 घंटे तक खड़ी कारों के लिए 30 रुपये और 12 घंटे तक के लिए 50 रुपये शामिल हैं. दोपहिया वाहन चलाने वालों से इन्हीं समय-सीमाओं के लिए 15 रुपये और 25 रुपये लिए जा सकते हैं. रेगुलर यूजर्स के लिए मंथली पार्किंग पास का भी प्लान है.
दिव्यांगों के लिए सुविधा
इस पहल की एक अहम खासियत इसकी एक्सेसिबिलिटी पर फोकस है. मेट्रो सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के एंट्री गेट, रैंप और लिफ्ट के पास दिव्यांगों के लिए खास पार्किंग स्पेस बनाए जाएंगी. ऑपरेटर इन सुविधाओं के मेंटेनेंस और ये एनश्योर करने के लिए जिम्मेदार होगा कि रिजर्व स्पेज एलिडिबल कम्यूटर्स के लिए अ रहें.
बेहतर एक्सपीरिएंस
सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, पार्किंग एरिया में CCTV सर्विलांस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर पार्किंग रेट, जगह की अवेलेबिलिटी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी दिखाई जाएगी. अधिकारियों का मानना है कि ये प्रोजेक्ट यात्रियों के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएगा, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देगा और शहर भर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल को सपोर्ट करेगा.
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 day agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
2 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
2 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
2 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines