दिल्ली के इन 2 मेट्रो स्टेशंस पर बनेगी स्मार्ट पार्किंग, फास्टैग पेमेंट से बचेगा वक्त

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में अक्सर पार्किंग को लेकर कार और टू-व्हीलर्स चलाने वालों को जद्दोजहद करनी पड़ती है. अब मेजेंटा लाइन के 2 स्टेशंस पर स्मार्ट पार्किंग की सुविधाएं देने का ऐलान किया गया है, जिससे लोगों का वक्त भी बचेगा और अच्छी फैसिलिटी भी मिल जाएगी.

Delhi Metro Parking

AI Image

मुख्य बिंदु
  • जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट पार्किंग सुविधाओं की योजना है.
  • पेमेंट FASTag, UPI, NCMC और दूसरे डिजिटल तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे.
  • ऑटोमैटिक बूम बैरियर गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल करेंगे.
  • दिव्यांगों के लिए खास पार्किंग एरियाज रिजर्व किए जाएंगे.
  • CCTV कैमरे और डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड सेफ्टी और सुविधा को बेहतर बनाएंगे.

Delhi Metro Plans Smart Parking with FASTag Payments: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को जल्द ही मैजेंटा लाइन के 2 स्टेशनों पर मॉडर्न डिजिटल पार्किंग सिस्टम का फायदा मिल सकता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों पर FASTag-इनेबल्ड स्मार्ट पार्किंग फैसिलिटी शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि सुविधा, पहुंच और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाया जा सके.

विज्ञापन

इन सुविधाओं से लैस

तकरीबन 1.26 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में एडवांस्ड पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट, ऑपरेशन और मेंटेनेंस शामिल है. नया सिस्टम पूरी तरह से कैशलेस ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करेगा, जिससे यात्री FASTag, UPI, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे.

विज्ञापन

ऑटोमैटिक सिस्टम


गाड़ियों के आने-जाने को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए ऑटोमैटिक बूम बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे इंतजार का समय कम होगा और पार्किंग का काम सुचारू रूप से चलेगा. प्रपोज्ड पार्किंग चार्ज में 6 घंटे तक खड़ी कारों के लिए 30 रुपये और 12 घंटे तक के लिए 50 रुपये शामिल हैं. दोपहिया वाहन चलाने वालों से इन्हीं समय-सीमाओं के लिए 15 रुपये और 25 रुपये लिए जा सकते हैं. रेगुलर यूजर्स के लिए मंथली पार्किंग पास का भी प्लान है.

विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए सुविधा

इस पहल की एक अहम खासियत इसकी एक्सेसिबिलिटी पर फोकस है. मेट्रो सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के एंट्री गेट, रैंप और लिफ्ट के पास दिव्यांगों के लिए खास पार्किंग स्पेस बनाए जाएंगी. ऑपरेटर इन सुविधाओं के मेंटेनेंस और ये एनश्योर करने के लिए जिम्मेदार होगा कि रिजर्व स्पेज एलिडिबल कम्यूटर्स के लिए अ रहें.

बेहतर एक्सपीरिएंस

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, पार्किंग एरिया में CCTV सर्विलांस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर पार्किंग रेट, जगह की अवेलेबिलिटी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी दिखाई जाएगी. अधिकारियों का मानना ​​है कि ये प्रोजेक्ट यात्रियों के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएगा, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देगा और शहर भर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल को सपोर्ट करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ