Delhi-Meerut Expressway: अब समय देखकर चलाएं गाड़ी! जानें किस समय कितनी स्पीड पर कटेगा चालान

Delhi-Meerut Expressway Speed Limit Update: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टाइम-बेस्ड स्पीड लिमिट नियम लागू है. जानें अक्षरधाम से सराय काले खां के बीच कारों और ट्रकों की नई स्पीड टाइमिंग.

Delhi Meerut Expressway Time Based Speed Limit List

Delhi-Meerut Expressway: अब समय देखकर दबाना पड़ेगा एक्सीलेटर! देश में पहली बार लागू हुआ टाइम-बेस्ड स्पीड लिमिट का नियम (Photo Credit- AI)

विज्ञापन

अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर रोजाना सफर करते हैं, तो चालान से बचने के लिए अपनी गाड़ी के स्पीडोमीटर के साथ-साथ घड़ी की सुइयों पर भी नजर रखना शुरू कर दीजिए. सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए 15 अगस्त से इस एक्सप्रेसवे पर एक अनोखा और देश का पहला टाइम-बेस्ड स्पीड लिमिट (Variable Speed Limit) पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है.

इस नए नियम के तहत अब दिन के अलग-अलग समय (Time Slots) पर गाड़ियों की रफ्तार तय की जाएगी. यानी जब ट्रैफिक कम होगा तो रफ्तार की इजाजत ज्यादा मिलेगी, और जब पिक-ऑवर्स में सड़कें व्यस्त होंगी तो रफ्तार घटा दी जाएगी. आइए समझते हैं कि एक्सप्रेसवे पर कब, किस समय और कितनी रफ्तार में गाड़ी चलानी होगी.

विज्ञापन

दिल्ली के इस हिस्से पर लागू हुआ नियम

आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) और सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) के वैज्ञानिकों ने 24 घंटे के ट्रैफिक डेटा का अध्ययन करने के बाद यह सिस्टम तैयार किया है. यह नया नियम शुरुआती चरण में अक्षरधाम से सराय काले खां के बीच लागू किया गया है. कारों और भारी कमर्शियल वाहनों (Heavy Vehicles) दोनों के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्पीड तय की गई हैं.

नोट: यात्रियों को भ्रम से बचाने के लिए एक्सप्रेसवे पर पुराने स्पीड लिमिट बोर्ड्स को ढक दिया गया है.

विज्ञापन

डिजिटल डिस्प्ले और हाई-टेक कैमरों से कटेगा चालान
एनएचएआई (NHAI) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मिलकर इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं. अक्षरधाम मंदिर और पांडव नगर फुट ओवरब्रिज (FOB) के पास डिजिटल वेरिएबल स्पीड डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जो हर समय सही स्पीड लिमिट दिखाते रहेंगे.

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर विशेष स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए जा रहे हैं. जैसे ही आपकी गाड़ी उस तय समय की तय स्पीड सीमा को पार करेगी, कैमरे तुरंत उसे डिटेक्ट करेंगे और आपका ई-चालान ऑटोमैटिकली कट जाएगा.

3 महीने बाद समीक्षा करेगी टीम
रिसर्च टीम अगले तीन महीनों तक इस एक्सप्रेसवे से डेटा जुटाएगी और यह देखेगी कि क्या टाइम-बेस्ड स्पीड लिमिट से हादसों और ट्रैफिक जाम में वाकई कोई कमी आई है या नहीं. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे देश के अन्य बड़े एक्सप्रेसवे पर भी लागू किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ