मुख्य बिंदु
- दमन में अब NAMO एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली सीधी फ़्लाइट शुरू हो गई है.
- अभी फिलहाल अलायंस एयर दिल्ली-दमन-दिल्ली सर्विस चलाएगी.
- NAMO एयरपोर्ट 124 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था.
- दिल्ली और दमन के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 2.5 घंटे हो गया है.
- एयरपोर्ट के एक्सपैंशन का प्लान में बड़े विमान और नए शहरों से कनेक्टिविटी शामिल है.
- दमन और दिल्ली के बीच एक तरफ का न्यूनतम किराया 8000 रुपये के करीब है.
Daman Gets First Direct Flight To Delhi: दमन ने देश की राजधानी के लिए अपनी पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करके हवाई कनेक्टिविटी के एक नए दौर में कदम रखा है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार 17 जुलाई को नए शुरू हुए नमो (NAMO) एयरपोर्ट से दिल्ली-दमन-दिल्ली उड़ान सेवा का उद्घाटन किया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश को दिल्ली के साथ पहला सीधा हवाई संपर्क मिला.
कितना है किराया?
ये नया रूट सरकारी क्षेत्रीय एयरलाइन ‘अलायंस एयर’ की तरफ संचालित किया जाएगा. उम्मीद है कि इस सेवा से स्थानीय निवासियों, बिजनेस के लिए ट्रैवेल करने वालों और टूरिस्ट्स के ट्रैवल में काफी कमी आएगी और साथ ही इस एरिया का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क भी मजबूत होगा. ‘अलायंस एयर’ की वेबसाइट के मुताबिक इसका शुरुआती किराया 8000 रुपये है, जो लोअर मिडिल क्लास की जेब पर भारी पड़ सकता है.
कितनी लागत आई?
नमो एयरपोर्ट को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने कुल 124 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया है, जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दिए गए 88 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. मॉडर्न टर्मिनल बिल्डिंग तकरीबन 3,700 स्क्वायर मीटर में फैली है और इसमें हर दिन 14 ATR विमानों के आवागमन को संभालने की क्षमता है. इसे हर साल तकरीबन 3.67 लाख पैसेंजर्स की सर्विस करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे रीजन एविएशन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
ट्रैवल टाइम कितना घटा?
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए नायडू ने कहा कि डायरेक्ट एयर सर्विस से सफर की सुविधा में काफी सुधार होगा. पहले, दिल्ली और दमन के बीच ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को सूरत या मुंबई जैसे शहरों से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे सफर में तकरीबन से 10 घंटे लगते थे. नई सेवा से ट्रैवल टाइम घटकर लगभग 2.5 घंटे रह गया है.
टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट
मंत्री ने कहा कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, नया इंवेस्टमेंट आएगा, व्यापार मजबूत होगा और इलाके में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे. बेहतर ट्रांसपोर्ट लिंक से औद्योगिक विकास को सपोर्ट मिलने और बिजनेस की संभावनाओं में सुधार होने की भी उम्मीद है.
हवाईअड्डे का होगा विस्तार
सरकार ने फ्यूचर में नमो एयरपोर्ट के एक्सपैंशन के प्लान का भी ऐलान किया है ताकि इसमें एयरबस A320 जैसे बड़े विमानों को भी एकोमोडेट किया जा सके. रीजनल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और पटना जैसे शहरों के लिए एडिशनल फ्लाइट कनेक्शन का भी प्लान बनाया जा रहा है.
UDAN स्कीम पर बोले नायडू
राम मोहन नायडू ने बताया कि मोडिफाइड UDAN स्कीम, जिसके तहत अगले 10 सालों में 29,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, का टारगेट पूरे भारत में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड स्थापित करना है. प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि नमो एयरपोर्ट गुजरात के वलसाड से महाराष्ट्र के पालघर तक फैले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए डेवलपमेंट का एक बड़ा फैक्टर बनेगा, जिससे लोकल और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे.
निष्कर्ष
दमन और दिल्ली के बीच सीधी फ़्लाइट शुरू होना केंद्र शासित प्रदेश के एविएशन डेवलपमेंट में एक अहम माइलस्टोन है. नई सर्विस से कनेक्टिविटी बेहतर होने, टूरिज़्म को बढ़ावा मिलने, इंडस्ट्रीज को मदद मिलने और इंवेस्टमेंट अट्रैक्ट होने की उम्मीद है. NAMO एयरपोर्ट के भविष्य के विस्तार की योजनाओं और मॉडिफाइड UDAN स्कीम के तहत अतिरिक्त फ़्लाइट रूट से रीजनल कनेक्टिविटी और मज़बूत होने की संभावना है. ये प्रोजेक्ट एयर ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और पूरे देश में संतुलित आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के सरकार के बड़े मकसद को दिखाता है.
दिल्ली-दमन फ्लाइट कौन सी एयरलाइन चलाएगी?
NAMO एयरपोर्ट को बनाने में कितना खर्च आया है?
दिल्ली-दमन फ्लाइट में कितना समय लगेगा?
NAMO एयरपोर्ट से किन नई जगहों के लिए फ्लाइट की योजना है?
मॉडिफाइड UDAN स्कीम का मकसद क्या है?
संबंधित खबरें
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
16 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
18 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines