DA Hike 2025: आंठवे वेतन आयोग के लागू होने से पहले भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है मिल सकती है। डीए यानी महंगाई भत्ता हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति (महंगाई दर) को ध्यान में रखते हुए होती है, ताकि सरकारी कर्मचारियों का वेतन बाजार की महंगाई से संतुलित रहे।
8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले भी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हर साल की तरह जनवरी और जुलाई में DA संशोधित किया जाता है, और जुलाई 2025 में भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2025 से DA में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो वर्तमान DA 55% से बढ़कर 59% हो जाएगा।
आधिकारिक ऐलान कब होगा?
हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA हाइक का ऐलान कर सकती है। पहले भी देखा गया है कि जुलाई से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी का ऐलान अकसर कुछ महीनों बाद होता है और उसका भुगतान अक्टूबर या नवंबर की सैलरी के साथ किया जाता है।
दिवाली से पहले मिल सकता है फायदा
अगर DA में 4% की बढ़ोतरी होती है, तो यह कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत होगी, खासकर नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के समय। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बाजार में खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
इस बार की संभावित DA बढ़ोतरी से 1 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। जब तक 8वां वेतन आयोग पूरी तरह से लागू नहीं होता, DA हाइक ही कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा जरिया है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines