Child Aadhaar Card: आधार कार्ड वह डॉक्यूमेंट है जो आज के समय में हर वक्त काम आता है। चाहे आपको बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना हो, यह सभी जगह काम आता है। इसके महत्व को देखते हुए सरकार की तरफ से 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाता है। ऐसे में अगर आपको ऐसा लगता है कि आधार कार्ड छोटे बच्चों का नहीं बनता है, तो आप गलत हैं। अब आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड फ्री में और घर बैठे बना सकते हैं।
ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी
1. माता-पिता दोनों का आधार कार्ड
2. पते का प्रमाण
3. मोबाइल नंबर
5. बच्चे की हाल की फोटो
6. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
क्या है जरूरी?
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की जरूरत नहीं है।
5 साल की उम्र होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होगा।
कैसे करें आवेदन
1. आधार कार्ड बनाने के लिए परिजनों को मोबाइल पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड करना होगा, जो प्ले स्टोर पर है।
2. इसके बाद ऑनलाइन पूछी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि।
3. इसके बाद सभी जानकारी को सबमिट करना होगा।
4. इसके बाद विभाग की आईटी टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए उसके घर पहुंचेगी।
6. इसके अलावा, डाकपाल को ऑफलाइन सूचना भी दी जा सकती है।
कैसे डाउनलोड करें बाल आधार कार्ड?
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
2. आधार नंबर या नामांकन आईडी एंटर करें।
3. कैप्चा कोड एंटर करने के बाद फोन पर OTP आएगा।
4. मोबाइल फोन में आए ओटीपी एंटर करें।
5. इसके बाद आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
13 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
14 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
15 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
20 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 days agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines