Chhath Diwali Train Ticket Conformation Tips: छठ और दीवाली जैसे त्योहारों पर लाखों लोग घर जाने की तैयारी करते हैं. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत होती है ट्रेन टिकट की. भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में अटका है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे के पास कई विकल्प हैं, जिनसे आप बिना झंझट ट्रेन से सफर कर सकते हैं.
वेटिंग लिस्ट टिकट भी हो सकता है कन्फर्म
अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में है, तो यह मानकर न चलें कि आप यात्रा नहीं कर पाएंगे. त्योहारों के सीजन में अक्सर लोग आखिरी समय पर टिकट कैंसिल कर देते हैं. ऐसे में आपका वेटिंग टिकट कन्फर्म हो सकता है. इसलिए PNR स्टेटस बार-बार चेक करते रहें.
RAC टिकट से भी मिलेगा सफर का मौका
अगर आपके पास RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट है, तो भी आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. इसमें आपको बर्थ किसी और यात्री के साथ शेयर करनी होगी. लेकिन जैसे ही किसी यात्री का टिकट कैंसिल होता है, आपका RAC टिकट फुल सीट में बदल सकता है.
तत्काल टिकट का ऑप्शन
रेलवे ने इमरजेंसी में सफर करने वालों के लिए तत्काल कोटा रखा है. ये टिकट थोड़े महंगे होते हैं लेकिन कन्फर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है. ध्यान रखें, IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है.
प्रीमियम तत्काल से बढ़ती है संभावना
अगर समय कम है और सीटें लिमिटेड बची हैं, तो प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करना बेहतर विकल्प है. इसका किराया थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन कन्फर्म सीट मिलने का चांस ज्यादा रहता है. ये टिकट ऑनलाइन और रेलवे काउंटर, दोनों से लिए जा सकते हैं.
करंट बुकिंग से भी मिल सकती है सीट
अब रेलवे ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले चार्ट तैयार करता है. चार्ट बनने के बाद अगर कोई सीट खाली रह जाती है, तो करंट बुकिंग से यात्रियों को अलॉट की जाती है. इसलिए आखिरी समय तक स्टेटस चेक करना जरूरी है.
जनरल टिकट भी है एक ऑप्शन
अगर ऊपर के सभी तरीकों से टिकट न मिले, तो आप जनरल टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं. हालांकि इसमें रिजर्वेशन नहीं मिलता और लंबी दूरी के लिए यह आरामदायक नहीं होता, लेकिन जरूरी समय पर यह विकल्प काम आता है.
त्योहारों के समय ट्रेन में सफर करना आसान नहीं होता, लेकिन रेलवे ने कई विकल्प दिए हैं. वेटिंग, RAC, तत्काल, प्रीमियम तत्काल और करंट बुकिंग जैसे ऑप्शन आपको सफर का मौका देते हैं. बस धैर्य रखें और सही विकल्प चुनें, ताकि आपका छठ और दीवाली का सफर आरामदायक हो सके.
ये भी पढ़ें- कन्फर्म नहीं होगी ट्रेन टिकट अगर 1 अक्टूबर से पहले नहीं किया ये काम
संबंधित खबरें
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines