अगर आप इस दिवाली एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। हाल ही में सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) स्ट्रक्चर में बदलाव करने पर विचार कर रही है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स प्रणाली को सरल और आम लोगों के लिए फायदेमंद बनाने की बात कही थी। इसके बाद से ही कारों की कीमतों में कमी की चर्चा तेज हो गई है।
दिवाली पर छोटी कार खरीदना सही
अभी छोटी कारों पर 28% जीएसटी के साथ अतिरिक्त सेस भी लगता है, जिससे कुल टैक्स करीब 29% तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि छोटी और मिड-रेंज कारें ग्राहकों को महंगी पड़ती हैं। चर्चा यह है कि हैचबैक और 4 मीटर से कम लंबाई व 1200 सीसी तक इंजन वाली गाड़ियों को 18% जीएसटी स्लैब में लाने का प्रस्ताव है। अगर यह लागू होता है तो छोटी कारों पर 10-11% तक की राहत मिल सकती है। यानी दिवाली पर कार खरीदते समय आपकी जेब से हजारों रुपये कम खर्च होंगे
फर्स्ट टाइम बायर्स को फायदा
अगर आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं या आपका बजट सीमित है, तो दिवाली आपके लिए सबसे सही समय हो सकता है। टैक्स में कमी आने से हैचबैक और कॉम्पैक्ट कारें सस्ती होंगी और इसके साथ कंपनियों के फेस्टिव ऑफर्स भी आपको और बचत दिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बाढ़ से डैमेज हुई कार को कैसे संभालें, 5 बातें जो जानना जरूरी
SUV और लग्जरी कारों पर कितना असर
वर्तमान में एसयूवी और लग्जरी कारों पर 43% से 50% तक टैक्स लगता है। चर्चा यह है कि इन्हें 40% तक के स्लैब में लाया जा सकता है। हालांकि, इसका असर ज्यादा बड़ा नहीं होगा। मतलब यह कि महंगी गाड़ियां खरीदने वालों को छोटी कारों की तुलना में कम राहत मिलेगी।
दिवाली ऑफर्स से मिलेगा डबल फायदा
दिवाली के मौके पर कार कंपनियां हमेशा आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट देती हैं। कई बार कंपनियां ₹1 लाख तक का कैश डिस्काउंट भी देती हैं, साथ ही एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑफर भी मिलते हैं। ऐसे में अगर सरकार की नई जीएसटी दरें लागू हो गईं और साथ में दिवाली ऑफर्स भी मिल गए, तो कार खरीदने का यह सही समय साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
15 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
20 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
4 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
4 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines