BRICS Summit 2026: अगर आप आज (12 सितंबर) दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन (11 से 13 सितंबर) के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा व्यवस्था और कई देशों के प्रतिनिधियों की आवाजाही को देखते हुए आज सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 बजे तक सेंट्रल दिल्ली और प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर सख्त पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे.
दिल्ली पुलिस की ओर से X पर जारी एडवाइजरी में रूट डायवर्ट करने की जानकारी दी गई है.
कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित या बंद?
दिन भर और रात तक सेंट्रल दिल्ली से जुड़ने वाली मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी या रूट डायवर्ट किया जाएगा. खासतौर से भारत मंडपम और प्रगति मैदान के पूरे इलाके को नो-गो जोन घोषित किया गया है. इसलिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, जनपथ, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड और मथुरा रोड आदि की तरफ से गुजरने से बचें और दूसरे रूट का उपयोग करें.
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री दें खास ध्यान
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आईएसबीटी (ISBT) या आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं. सड़कों पर सुरक्षा चेकिंग और डायवर्जन की वजह से जाम मिल सकता है, इसलिए अपने तय समय से 30 से 45 मिनट पहले घर से निकलें. गाड़ियों के डायवर्जन से बचने के लिए प्राइवेट गाड़ी या कैब के बजाय दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. हालांकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं वाली गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
4 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines