क्या आपके घर में भी कोई बुजुर्ग पेंशनभोगी (Pensioner) हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके और आपके परिवार के लिए बेहद काम की है. हर साल नवंबर का महीना आते ही पेंशनर्स की सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि बैंक की लंबी लाइन में लगकर अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) कैसे जमा करें. लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार ने पेंशनर्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए देश का अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान (DLC Campaign 5.0) शुरू कर दिया है. जानिये इस अभियान का फायदा आपको या आपके घर के बुजुर्गों को कैसे मिल सकता है.
क्या है यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान?
पेंशन लगातार मिलती रहे, इसके लिए हर साल जीवित होने का प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होता है. पहले इसके लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब सरकार डिजिटल हो चुकी है. 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस एक महीने के अभियान का मकसद देश के कोने-कोने तक डिजिटल सुविधा पहुंचाना है. इस बार सरकार का टारगेट 2.30 करोड़ डिजिटल सर्टिफिकेट बनवाने का है, जो देश के करीब 2,000 शहरों और जिलों में चलाया जा रहा है.
अब मोबाइल से होगा काम:
इस बार के कैंपेन की सबसे बड़ी खासियत फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) यानी चेहरे की पहचान तकनीक है. अब आपको बायोमेट्रिक डिवाइस के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन (Android या iOS) के कैमरे से चेहरा स्कैन करके घर बैठे ही अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा कर सकते हैं. यह तकनीक इतनी आसान है कि घर का कोई भी युवा सदस्य बुजुर्गों के फोन से कुछ ही मिनटों में यह प्रक्रिया पूरी करा सकता है.
इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना है और अपना आधार कार्ड नंबर के साथ मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद आपके पास OTP आएगी, उससे वेरिफाई करें. अपने फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल करके लाइव फेस स्कैन करें और इसके बाद पेंशनर की टाइप, PPO नंबर, बैंक या एजेंसी की डिटेल और सैंकशन ऑथिरिटी का विवरण दर्ज करें. इसके बाद आपका जीवन प्रमाण आईडी बन जाएगा. डाउनलोड कर लें.
इस बार कैंपेन में मिलेंगी ये खास सुविधाएं
सरकार इस बार इस अभियान को एक उत्सव की तरह मना रही है, जिसमें पेंशनर्स को कई अन्य सहूलियतें भी दी जा रही हैं. जो बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं और बैंक नहीं जा सकते, उनके लिए घर पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कैंपेन के दौरान शिविरों में स्वास्थ्य जांच और आधार कार्ड से जुड़ी जरूरतें भी पूरी की जाएंगी. सर्टिफिकेट जमा करने में अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो उसके लिए खास तौर पर शिकायत अधिकारी तैनात किए गए हैं जो तुरंत मदद करेंगे.
कौन-कौन से विभाग मिलकर कर रहे हैं मदद?
इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई बड़े विभाग एक साथ आए हैं, जैसे सभी प्रमुख पेंशन देने वाले बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), रेलवे, EPFO और रक्षा मंत्रालय (CGDA) के अलावा UIDAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय भी इसमें साथ हैं.
इस सुविधा के आने से पेंशनर्स अब लंबी लाइनों और कागजी झंझटों से पूरी तरह आजाद हो चुके हैं. अगर आपके घर में भी पेंशनभोगी हैं, तो 1 से 30 नवंबर के बीच स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ही उनका जीवन प्रमाण पत्र जरूर जमा करवाएं और इस सरकारी सुविधा का पूरा लाभ उठाएं.
संबंधित खबरें
आज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines