बिहार के लोगों के लिए सफर करना अब और भी आसान, सस्ता और सुरक्षित होने जा रहा है. निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियों (Ola, Uber) की मनमानी और पीक-अॉवर सरचार्ज से राहत दिलाने के लिए बिहार में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सर्विस की शुरुआत होने जा रही है. परिवहन विभाग की तैयारियों के अनुसार, यह नई सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा नवंबर के अंत तक सड़कों पर उतर जाएगी. इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि यह यात्रियों को कम किराये में सफर का आनंद देगी और टैक्सी-ऑटो चालकों की कमाई का बड़ा हिस्सा सीधे उनके जेब में पहुंचाएगी.
पहले चरण में किन 4 शहरों से होगी शुरुआत?
बिहार परिवहन विभाग ने भारत टैक्सी सेवा के शुरुआती चरण के लिए राज्य के चार प्रमुख जिलों को चुना है:
- पटना (Patna)
- गया (Gaya)
- वैशाली (Vaishali)
- मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)
बता दें कि इस सर्विस को पूरी तरह शुरू करने से पहले कस्टमर ऐप की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है. लॉन्चिंग से पहले ही राज्यभर के लगभग 2005 ड्राइवर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ रजिस्टर हो चुके हैं.
क्या है सारथी-मालिक सहकारिता मॉडल?
निजी कंपनियां आमतौर पर चालकों से हर राइड पर 10% से 15% या कभी-कभी उससे भी ज्यादा भारी कमीशन वसूलती हैं. लेकिन भारत टैक्सी पूरी तरह से सारथी-मालिक सहकारी मॉडल पर काम करेगी. कैब और ऑटो चलाने वाले चालक सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि इस सहकारी समिति के सदस्य, साझेदार और शेयरहोल्डर होंगे. चालकों से कोई भारी-भरकम कमीशन नहीं काटा जाएगा. वे केवल एक मामूली दैनिक शुल्क देकर अपनी 80% से 100% तक की कमाई खुद रख सकेंगे. इसके अलावा ड्राइवरों को 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा और ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने के लाभ दिए जाएंगे.
यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी शानदार सुविधाएं?
ओला, उबर और रैपिडो जैसी निजी टैक्सियों की तुलना में भारत टैक्सी का किराया 10% से 15% तक कम रहने की उम्मीद है. बारिश, त्यौहार या पीक ऑवर्स में अन्य ऐप्स की तरह मनमाना किराया (Surge Pricing) नहीं बढ़ाया जाएगा. यात्री ऐप के माध्यम से बाइक-टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और 6-सीटर कैब आसानी से बुक कर सकेंगे. महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष बाइक दीदी सेवा, लाइव ऐप ट्रैकिंग और डायरेक्ट पुलिस सहायता (SOS) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं.
संबंधित खबरें
मौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
18 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
21 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 days agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
3 days agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
3 days agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines