बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है. टेक सिटी बेंगलुरु और देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेन बहुत जल्द पटरी पर दौड़ती हुई नजर आ सकती है. खबरों के मुताबिक, इस ट्रेन का उद्घाटन कर्नाटक राज्योत्सव के मौके पर यानी 1 नवंबर को हो सकता है और आम जनता के लिए इसकी नियमित सेवाएं 2 नवंबर से शुरू हो सकती हैं. जानिये इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पूरा रूट, टाइमिंग, किराया और स्टॉपेज क्या-क्या होंगे.
कितना बचेगा समय?
अभी बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली उद्यान एक्सप्रेस (Udyan Express) लगभग 1134 किमी की दूरी तय करने में करीब 22 घंटे का समय लेती है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस 1118 किमी की दूरी को महज 16 घंटे 5 मिनट में पूरा कर लेगी. यानी इस ट्रेन से सफर करने पर यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे.
संभावित टाइमिंग क्या होगी :
बेंगलुरु (SMVT) से मुंबई (CSMT): शाम 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी.
मुंबई (CSMT) से बेंगलुरु (SMVT): रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
(यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है.)
किन 7 स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन?
प्रस्तावित रूट के अनुसार, यह ट्रेन बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच चलेगी. रास्ते में इसके 7 प्रमुख स्टॉपेज होने की संभावना है:
अनंतपुर (ATP) – आंध्र प्रदेश
गुंतकल जंक्शन (GTL) – आंध्र प्रदेश
रायचूर (RC) – कर्नाटक
कलबुर्गी (KLBG) – कर्नाटक
सोलापुर (SUR) – महाराष्ट्र
पुणे जंक्शन (PUNE) – महाराष्ट्र
कल्याण जंक्शन (KYN) – महाराष्ट्र
कोच और बर्थ की संख्या
इस 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी:
AC 3-Tier (3A): 11 कोच (611 सीट/बर्थ)
AC 2-Tier (2A): 4 कोच (188 सीट/बर्थ)
AC 1st Class (1A): 1 कोच (24 सीट/बर्थ)
कितना होगा अनुमानित किराया?
वंदे भारत स्लीपर का किराया आम एक्सप्रेस ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन इसकी स्पीड और सुविधाओं के लिहाज से यह बेहद किफायती माना जा रहा है.
AC 3-Tier (3A): लगभग 2684 रुपये
AC 2-Tier (2A): लगभग 3466 रुपये
AC First Class (1A): लगभग 4250 रुपये
कब से शुरू होगी बुकिंग?
हालांकि 1 नवंबर को इसके संभावित उद्घाटन की चर्चा है, लेकिन रेलवे की ओर से आधिकारिक टाइमटेबल, किराए और बुकिंग खुलने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.
संबंधित खबरें
दशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
5 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
20 hrs agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
1 day agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
1 day agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
1 day agoआधार कार्ड में तुरंत चेक करें ये 6 चीजें, वरना होगी बड़ी परेशानी
1 day agoवोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
1 day ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
2 days agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
2 days agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines