अब ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने नया ऐलान किया है, जिसके तहत Visa के लिए अप्लाई करने के नियम थोड़े बदल गए हैं. 26 अक्टूबर 2026 से अगर आप ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा का आवेदन करते हैं तो फिंगरप्रिंट और अपनी तस्वीर देनी पड़ सकती है. आपको बता दें कि ये नियम 26 अक्टूबर के बाद वीजा के लिए अप्लाई करने वालों पर ही लागू होगा. जो लोग इससे पहले ही आवेदन दे चुके हैं, उनपर इसका कोई असर नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: ट्रांजिट वीजा और वीजा ऑन अराइवल में क्या है अंतर? विदेश जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया में वीजा प्रोसेस मैनेज करने वाला डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स आवेदकों को इस बात की जानकारी देगा कि बायोमेट्रिक्स देने की जरूरत है या नहीं. मंत्रालय बताएगा कि किन आवेदकों के लिए ये अनिवार्य होगा. प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देश भी दिए जाएंगे. सरकार ये जानकारी अप्लाई करने वाले शख्स या उनके एजेंट को ईमेल के जरिए देगी. भारत में 16 ऑस्ट्रेलियाई बायोमेट्रिक्स कलेक्शन सेंटर्स मौजूद हैं, जिन्हें VFS ग्लोबल ऑपरेट करती है. आवेदकों को इनमें से किसी एक पर भेजा जा सकता है. कुछ पात्र आवेदकों को (Australian Immi App) के जरिए डिजिटली बायोमेट्रिक्स देने की सुविधा भी मिल सकती है.
क्या है नियम?
जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने का एक विश्वसनीय तरीका है. इससे वैध आवेदकों को उनकी पहचान के दुरुपयोग से बचाने, धोखाधड़ी कम करने और ऑस्ट्रेलिया के माइग्रेशन सिस्टम की विश्वसनीयता को मजबूत करने में मदद मिलती. जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया पहले से ही लगभग 60 देशों में वीजा आवेदकों से बायोमेट्रिक्स इकट्ठा करता है. इस कार्यक्रम को भारत तक बढ़ाने से हमारी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित नियमों के मुताबिक हो जाएंगी. बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा करने से वीजा प्रोसेसिंग के समय पर कोई नेगेटिव असर पड़ने की उम्मीद नहीं है, बशर्ते आवेदक अपने नोटिफिकेशन में बताई गई जरूरतों को समय पर पूरा कर लें.
ये भी पढ़ें: Passport Visa New Updates: पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा के 6 नए अपडेट, जानकर बुक करेंगे फ्लाइट तो होगा फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines