साल 2015 में सरकार ने देश में अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी, जिसका मकसद बुढ़ापे में लोगों को आर्थिक मदद देना है. इस योजना के तहत जो निजी नौकरी करते है, असंगठित क्षेत्र या किसी छोटे-मोटे जगह काम करते हैं, जहां रिटायरमेंट के बाद किसी तरह की नियमित आमदनी को कोई जरिया नहीं होता, उनके लिए इस योजना को लाया गया था. इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को हर महीने छोटा सा निवेश करना होता है, ताकि 60 साल की उम्र के बाद उसे हर महीने पेंशन मिल सके. हालांकि, कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर कौन-कौन इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं नियम.
यह भी पढ़ें: मैराथन की रेस सिर्फ 42.195 किलोमीटर ही की क्यों होती है? जानिए क्या है इसका इतिहास
नियम के अनुसार इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं, जिनके आधार पर ही आप पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, अगर कोई इन शर्तों में खरा नहीं उतरता, तो वह किसी भी कीमत पर इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकता. आइए जानते हैं क्या कहता है नियम?
इन लोगों को नहीं मिलेगा अटल पेंशन योजना का लाभ
अटल पेंशन उन लोगों के लिए बहुत अच्छी योजना है, जिनके पास कोई बड़ी नौकरी नहीं होती है और वह अपने बुढ़ापे के लिए कोई खास सेविंग जमा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कुछ लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. इनमें;
इस उम्र के लोग नहीं हो सकते योजना का हिस्सा
तय शर्तों के मुताबिक, अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए सरकार ने उम्र की एक निश्चित सीमा तय कर रखी है, अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है या फिर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. योजना से जुड़ने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है. जो लोग 18 से 40 साल की उम्र के बीच हैं, वह नियमित रूप से योगदान कर सकते हैं.
बैंक खाता होना जरूरी
जिन लोगों के पास खुद का कोई बैंक अकाउंट(खाता) नहीं है, वह भी इस योजना से बाहर हैं. क्योंकि अटल पेंशन योजना पूरी तरह से बैंक खाते से जुड़ी हुई है. साथ ही, अगर आपको खाता आधार से लिंक नहीं है तो भी आप योजना से नहीं जुड़ सकते. पेंशन के लिए योगदान खुद ही हर महीने कटता है और खुद ही हर महीने खाते में पेंशन आता है, इसलिए सही बैंक खाता होना जरूरी है.
इस सैलरी वालों को नहीं मिलेगा लाभ
वह लोग जिनकी सैलरी अच्छी खासी है और वह इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, तो वह भी इस योजना से नहीं जुड़ सकते. सरकार ने यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए लाई है, जो कम आय पाते हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े.
भारत का नागरिक होना जरूरी
इसके अलावा इस योजना में जुड़ने के लिए भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है.
कितने निवेश में कितना पेंशन मिलता है?
अब सवाल उठता है कि हमें इस योजना में हर महीने कितना निवेश करना होगा? और कितना हमें 60 साल की उम्र के बाद मिलेगा? नियमों के तहत इस पेंशन के पांच विक्लप हैं, जिसमें 1000 प्रति माह, 2000 प्रति माह, 3000 प्रति माह, 4000 प्रति माह और 5000 प्रति माह शामिल है. निवेश में आप कितना देंगे यह आपकी चुनी गई पेंशन विकल्प पर निर्भर करती है. अगर आप 18 साल की उम्र से इस योजना से जुड़ते हैं और 5000 रुपये पेंशन चाहते हैं, तो आपको हर महीने 210 प्रति माह निवेश करना होगा. वहीं अगर आप 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं और 5000 रुपये पाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने 577 रुपये प्रति माह देना होगा.
यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा रिश्ते से निकलेगा खालिस्तान का कांटा, NSA अजीत डोभाल की ओटावा यात्रा के क्या हैं मायने?
संबंधित खबरें
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
2 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
4 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
5 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
5 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
6 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines