Amazon Prime Day 2025: अगर आप भी लंबे समय से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट का इंतज़ार कर रहे थे, तो आज यानी 14 जुलाई आपके पास Amazon Prime Day 2025 की डील्स का लाभ उठाने का आखिरी मौका है। तीन दिन तक चलने वाला यह शॉपिंग फेस्टिवल अब आज रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगा। Amazon ने इस बार प्राइम मेंबर्स के लिए देशभर के लाखों विक्रेताओं और ब्रांड्स के साथ मिलकर खास डील्स, नए लॉन्च और शानदार सेवाओं की पेशकश की है, जिससे ग्राहक घर बैठे शानदार बचत कर सकते हैं।
हर कैटेगरी में भारी छूट – आज आखिरी दिन
प्राइम डे 2025 के तहत स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, घरेलू ज़रूरतें, किचन अप्लायंसेज़ और किराने का सामान जैसे तमाम कैटेगरीज़ में जबरदस्त छूट दी जा रही है। ग्राहक डिजिटल कूपन का इस्तेमाल करके 40% तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही कई प्रोडक्ट्स को कॉम्बो डील्स के ज़रिए एक साथ खरीदने पर और भी अधिक बचत की जा सकती है।
Amazon ने इस बार 1,600 से अधिक नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें घरेलू ब्रांड्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों तक के सामान शामिल हैं। इन नए लॉन्च में होम डेकॉर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम्स पर भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं।
बैंक कार्ड से होगी एक्स्ट्रा बचत!
Amazon ने इस बार बैंक ऑफर्स को भी काफी आकर्षक बनाया है। ग्राहक अगर ICICI बैंक या SBI बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो उन्हें 10% तक की तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा, EMI विकल्प का लाभ लेने पर भी कार्डधारकों को यह छूट मिलती है। जो ग्राहक बजाज फिनसर्व के माध्यम से खरीदारी करना चाहते हैं, उन्हें भी आसान नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिल रहा है। अमेज़न पे का उपयोग करने वाले यूज़र्स को कैशबैक और रिवॉर्ड्स के ज़रिए और अधिक बचत करने का मौका मिल रहा है।
फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स
Prime डे के दौरान, Amazon ने अपने प्राइम मेंबर्स को एक और तोहफा दिया है, कस्टमर्स 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स पर सेम डे डिलीवरी और 40 लाख से ज्यादा आइटम्स पर अगले दिन तक डिलीवरी पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
2 days agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 days agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
2 days agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 days agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines