All Stations of Delhi Metro Are Open: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशंस अब पूरी तरह खुल चुके हैं. सबसे पहले राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेकरेटेरिएट और जनपथ स्टेशंस को खोला गया था, लेकिन अब सभी स्टेशंस को खोलने का ऐलान कर दिया गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा के बाद डीएमआरसी ने नॉर्मल सर्विल चालू कर दी.
ये मेट्रो स्टेशंस हुए थे बंद
सीजेपी के प्रदर्शन की वजह से जंतर-मंतर के आसपास दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशंस के गेट को बंद कर दिया गया था. 25 जुलाई 2026 को भी डीएमआरसी ने 18 मेट्रो स्टेशंस के गेट पर ताला लगा दिया था, जिनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली शामिल थे.
एयरपोर्ट मेट्रो पर भी हुआ था असर
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाली ऑरेंज लाइन की भी सर्विस पर भी असर पड़ा था, क्योंकि शिवाजी स्टेडियम और नई दिल्ली स्टेशन से इस सर्विस को बंद कर दिया गया था, सिर्फ यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से धौला कुआं स्टेशन तक ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सेवाएं चालू थीं. हालांकि अब इसकी सर्विस भी बहाल हो चुकी है.
क्यों बंद हुए थे स्टेशंस?
सोनम वांगचुक के अनशन के कुछ दिनों बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी. दिल्ली ही नहीं देशभर से युवा और छात्रा भारी संख्या में जंतर-मंतर पहुंच रहे थे. सरकार ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया. हालांकि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लोगों का प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचना जारी रहा और सेंट्रल दिल्ली में लोगों का हुजूम बढ़ता चला गया.
संबंधित खबरें
आज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
2 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
3 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
3 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
3 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
3 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
4 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
4 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines