SMS-ईमेल से रिकवर हो जाएगा खोया हुआ Aadhaar Card; जान लें बड़े काम की ट्र‍िक

अगर आपका आधार-कार्ड खो गया है, तो परेशान न हों. आप इसे SMS-ईमेल के जर‍िए रिकवर कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसे UIDAI की वेबसाइट से भी रिकवर कर सकते हैं. ये पूरी प्रक्र‍िया कैसे करनी है, यहां जान‍िये.

aadhaar card (1)

खोए हुए आधार कार्ड का नंबर दोबारा कैसे र‍िकवर करें

विज्ञापन

Aadhaar Card Missing: भारत में आधार कार्ड एक बेहद महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज है और 12 अंकों वाला ये कार्ड आपका बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर वेर‍िफिकेशन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक में मदद करता है. लेक‍िन अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या छूट गया या पानी में बह गया तो क्‍या होगा. परेशान न हों आप इसे र‍िकवर कर सकते हैं. UIDAI के अनुसार किसी व्‍यक्‍त‍ि का आधार कार्ड खो जाए या नष्‍ट हो जाए तो उसे आसानी से घर बैठे ही रिकवर क‍िया जा सकता है.

आधार कार्ड कैसे र‍िकवर करें

आप अपने आधार कार्ड को कई तरीकों से दोबारा पा सकते हैं. UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या ईमेल के जर‍िये या SMS करके. यानी आप घर बैठे-बैठे भी अपने आधार को र‍िकवर कर सकते हैं. हां इसके ल‍िए आपके फोन नंबर का रज‍िस्‍टर्ड होना जरूरी है. लेक‍िन अगर वो भी नहीं है तो आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा. UIDAI की इस सुव‍िधा से लाखों लोगों को राहत म‍िल रही है. अगर आपको अक्‍सर बैंक अकाउंट, PAN कार्ड लिंकिंग या सरकारी योजनाओं के लिए आधार की जरूरत पड़ती है, तो आपको इसके बारे में जरूर जान लेना चाह‍िए.

Advertisment

SMS के जर‍िए
सबसे पहले जानते हैं SMS के जर‍िए कैसे र‍िकवर कर सकते हैं? ये सबसे आसान तरीका है, इसल‍िए ज्‍यादातर लोग यही रास्‍ता अपनाते हैं.
इसके लिए आपको अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से 51969 पर एसएमएस भेजें – UD<14 अंकों का नाम><प‍िन कोड>

ध्‍यान रखें क‍ि नाम में स्‍पेस नहीं डालना है और प‍िन कोड सही हो.

आपके पास कुछ सेकेंड में ही र‍िप्‍लाई आ जाएगा. इसमें आपका आधार नंबर होगा.

विज्ञापन

ईमेल या IVRS के जर‍िए
इसके ल‍िए आपको getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल करना होगा. सब्जेक्ट लाइन खाली रखें और बॉडी में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखें. आपके पास एक द‍िन या 24 घंटे के अंदर रिस्पॉन्स आ जाएगा. आप IVRS के जरिए भी र‍िकवरी कर सकते हैं, इसके ल‍िए 1940 पर कॉल करें और जो वॉइस कमांड द‍िया जा रहे है, उसे फॉलो करें. आपको आधार डिटेल्स म‍िल जाएंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ