क्या आंखों में लेंस लगवाने के बाद आधार कार्ड से नहीं मिलेगा राशन? पहले जान लें ये सच

Aadhaar Card: आधार कार्ड ने सरकारी सुविधाओं की पहुंच आम आदमियों तक काफी आसान कर दी है, लेकिन इससे जुड़ी दिक्कतों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए, वरना कई फैसिलिटीज आपसे दूर हो सकती है.

Eye Scan Aadhaar Card

AI Image

Aadhaar Card Holders With Eye Lens Implants: पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ज्यादा बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए देश के कई इलाकों राशन डिपो पर आइरिस-बेस्ड ऑथेंटिकेशन शुरू किया गया है. उम्मीद है कि इस नई सुविधा से राशन बांटने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन में दिक्कत होती है.

विज्ञापन

आइरिस स्कैन के फायदे

इस पहल का मकसद बुजुर्गों, दिहाड़ी मजदूरों और ऐसे लोगों की मदद करना है जिनकी उंगलियों के निशान अक्सर उम्र, शारीरिक मेहनत या घिसाव की वजह से मैच नहीं हो पाते. अब लोग सिर्फ फ़िंगरप्रिंट पर निर्भर रहने के बजाय आइरिस स्कैन के जरिए अपनी पहचान वेरिफ़ाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

आंखों का ऑपरेशन करने वालों को दिक्कत मुमकिन

हालांकि इस नई व्यवस्था से जुड़ी एक जरूरी बात ये है कि जिन लोगों ने आधार कार्ड बनवाने के बाद आंखों का कोई खास ऑपरेशन करवाया है (जैसे लेंस लगवाना), उन्हें आइरिस ऑथेंटिकेशन में दिक्कत आ सकती है. ऐसे मामलों में, स्कैन आधार डेटाबेस में मौजूद बायोमेट्रिक जानकारी से मैच नहीं हो सकता है.

विज्ञापन

परेशानी से बचने के लिए क्या उपाय करें?

चूंकि राशन बांटने की व्यवस्था सीधे आधार रिकॉर्ड से जुड़ी है, इसलिए किसी शख्स की आंखों से जुड़ी बायोमेट्रिक जानकारी में कोई बड़ा बदलाव वेरिफिकेशन के प्रॉसेस पर असर डाल सकता है. अगर आइरिस स्कैन मौजूदा आधार डेटा से मैच नहीं करता है, तो लाभार्थी को पहले आधार सिस्टम के जरिए अपनी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी होगी. अपडेट की गई जानकारी के अच्छी तरह रिकॉर्ड होने के बाद ही वो शख्स राशन लेने के लिए आइरिस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर पाएगा.

लोगों को होगा फायदा

इस नई सुविधा से उन बहुत से लाभार्थियों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से फिंगरप्रिंट मैच न होने की समस्या से जूझ रहे थे. नागरिकों को ये सलाह भी दी गई है कि जब भी वे आंखों से जुड़ा कोई बड़ा मेडिकल प्रोसीजर करवाएं, तो अपने आधार रिकॉर्ड अपडेट करवा लें ताकि राशन या किसी और सरकारी सुविधाओं का फायदा लेने में कोई रुकावट न आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ