8th Pay Commission: केंद्र और राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी एवं पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि नया वेतन आयोग कब लागू होगा और इससे सैलरी व पेंशन में कितना इजाफा होगा।
8वें वेतन आयोग पर लेटेस्ट अपडेट
अब तक की जानकारी के मुताबिक, सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की औपचारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं की है। न ही आयोग के सदस्यों की नियुक्ति पूरी हुई है। इसके साथ ही 8वें वेतन आयोग के संदर्भ की शर्तें (ToR – Terms of Reference) भी अब तक तय नहीं की गई हैं।
हाल ही में सरकार ने आयोग के लिए Under Secretary)पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि प्रक्रिया जारी है, लेकिन औपचारिक रूप से कुछ तय नहीं है।
कब से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?
पहले यह अनुमान लगाया गया था कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू किया जा सकता है। सरकार ने जनवरी 2025 में इस दिशा में कुछ संकेत दिए थे, लेकिन फिलहाल कोई ठोस तारीख सामने नहीं आई है।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आयोग की सिफारिशें वित्त वर्ष 2027 से लागू हो सकती हैं। हालांकि, कर्मचारियों और पेंशनरों को अब भी उम्मीद है कि 1 जनवरी, 2026 से वे बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का लाभ उठा सकेंगे।
क्या होंगे फायदे?
8वें वेतन आयोग लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ते (DA), बेसिक पे और ग्रेच्युटी जैसे लाभों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
DA Hike पर क्या है अपडेट?
साल 2025 की दूसरी छमाही में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। अनुमान है कि जुलाई 2025 से DA में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है। DA Hike को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। पिछली बार की तरह ही, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकती है और अक्टूबर या नवंबर की सैलरी के साथ इसका भुगतान किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
UP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
10 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
11 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 day agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines