नई दिल्ली: जोरहाट के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुए इंडिगो के विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रनवे पर कुछ मीटर चलने के बाद विमान रनवे से उतर गया। उसके बाद विमान का टायर दलदल में जा फंसा। जिसके बाद कई यात्रियों की जान खतरे में आ गई।

आपको बता दें कि विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। रोजाना की तरह इंडिगो की विमान संख्या 6ई-757 आज अपने निर्धारित समय पर दोपहर 2.20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए रवाना हुई। लेकिन रनवे पर कुछ मीटर की दूरी पर पहुंचने के बाद विमान का चक्का अचानक रनवे से उतरकर दलदल में फंस गया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में कई एयरलाइन के विमानों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती दिख गई हैं। किसी की इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिली है तो कुछ फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई है। स्पाइसजेट पर DGCA का एक्शन भी हो चुका है। 8 हफ्तों के लिए 50 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ