Next-Gen Maruti Suzuki Swift: यहां देखे अपडेटेड कार की पहली लुक, जानें सभी शानदार फीचर्स
Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Next-Gen Maruti Suzuki Swift: सबसे अधिक बिकने वाली कारों की बात करें तो टॉप 3 कारों में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट का नाम भी शामिल है, ग्राहकों का क्रेज Maruti की कारों के लिए हमेशा बढ़ चढ़ कर बोलता हैं, इसी क्रम को बरकरार रखते हुए 2023 में नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तो चलिए बात करते है आने वाली इस शानदार कार के सभी फीचर्स की…
Next-Gen Maruti Suzuki Swift: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कारों में से एक स्विफ्ट है, जिसे कंपनी अपडेट कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नई पीढ़ी की ये मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार अगले साल लॉन्च करने की पूरी संभावना है। हैचबैक के इस नए मॉडल का वर्ल्ड प्रीमियर कंपनी 2022 के आखिर मे करने का मन बना रही है। 2023 ऑटो एक्सपो में इसको पेश करने की पूरी संभावना बनी हुई है। हाल ही में कंपनी ने इसकी testing जापान में शुरू कर दी है। जिसके बाद इसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है।
Next-Gen Maruti Suzuki Swift: Features
Next-Gen Maruti Suzuki Swift टेस्टिंग के दौरान जब देखा गया तो वह पूरी तरह से कवर थी, लेकिन कुछ ऐसी फीचर्स देखी गई है इसमें फॉक्स एयर वेंट के साथ बड़े व्हील आर्च, नए सी-शेप्ड एयर स्प्लिटर और फॉग लैंप क्लस्टर्स, ब्लैक-आउट पिलर, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, ड्यूल-टोन फिनिश में नए डिज़ाइन किए गए बड़े अलॉय व्हील्स के साथ नए बॉडी पैनल और नए एलईडी एलिमेंट के साथ स्लीक हेडलैंप और
नए डिज़ाइन किए गए फ्रंट ग्रिल भी इसमें दिए गए है।
आपको ये बता दें कि अभी हैचबैक के न्यू-जेन मॉडल के इंटीरियर के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं आई है, पुराने केबिन लेआउट में कोई भी बदलाव कंपनी ने नही किया है। ऐसी खबरें भी मिली है कि आने वाली इस कार के डैशबोर्ड को भी रिवाइज किया जा सकता है और इसको मोडिफाइड हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा सकता है। Next-Gen Maruti Suzuki Swift माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ बाजार में उतारी जाएगी। आने वाला मॉडल लाइनअप 1.2L K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ, जो 89bhp और 113Nm जनरेट करता है।
यह कार मैनुअल और एएमटी, दोनों गियरबॉक्स के साथ आने की संभावना है। स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन के आने के भी कयास लगाए जा रहे है। वैश्विक स्तर पर, Suzuki Swift Sport 1.4L बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 128bhp पावर और 230Nm टार्क जनरेट करती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.