India vs Australia Under 19 Final Team India Won Toss Elected to ball first see playing 11

MS Dhoni ने लकी नंबर 7 पर पहली बार दिया बयान, बताया यह क्यों है बहुत खास

Importance of Lucky Number 7: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार अपने लकी नंबर 7 को लेकर खुल कर बातचीत की और इसका महत्व समझाया है।

Importance of Lucky Number 7: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए नंबर 7 काफी लकी है, ये बात तो हम सभी जानते हैं। धोनी को लेकर अकसर चर्चा होती है कि वह अपने लकी नंबर के कारण एक महान कप्तान बन पाए हैं। नंबर 7 की जर्सी भी धोनी के लिए काफी भाग्यशाली है। इस कड़ी में धोनी ने पहली बार नंबर 7 को लेकर खुलकर चर्चा किया है। धोनी ने बताया कि उनके लिए नंबर 7 क्यों महत्वपूर्ण है। आखिर क्या कारण है कि धोनी को हमेशा से नंबर 7 से बेहद ही लगाव है और फैंस भी उन्हें नंबर 7 से जोड़कर देखते हैं। चलिए बताते हैं धोनी ने क्या कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के लिए क्यों खास है नंबर 7

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में अभी भी रंग बिखेरते नजर आते हैं। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2024 धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस के लिए भी यह आईपीएल काफी खास होने वाला है। फैंस आखिरी बार नंबर 7 का जलवा देख सकेंगे। बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने पहली बार नंबर 7 का महत्व समझाया है। धोनी ने कहा कि यह दिन मेरे लिए इसलिए खास है, क्योंकि ये वह तारीख है, जिस दिन मेरे माता-पिता ने मुझे धरती पर लाने के लिए डिसाइड किया। इसी कारण से धोनी इस नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं।

विज्ञापन

7 तारीख को ही हुआ था ये खास बात

बता दें कि धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी का जन्म 7 तारीख को हुआ था, उनका जन्म 7वां महीना में हुआ था। इसके अलावा उनका जन्म वर्ष 1981 है, यहां भी 8-1 करने से 7 ही आता है। धोनी का जर्सी नंबर 7 है। धोनी ने भारत को पहला आईसीसी खिताब भी 2007 में जिताया था, जब भारत ने टी20 विश्व कप को अपने नाम किया था। इसी तरह के कई ऐसी घटना है, जो 7 तारीख को एमएस धोनी के लिए फेमस बना देता है। धोनी ने नंबर 7 के इस महत्व का खुलासा कर दिया है कि उनके माता-पिता के कारण माही के लिए नंबर 7 काफी लकी साबित होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल में दिखेगा नंबर 7 का जलवा

बता दें कि साल 2008 में आईपीएल शुरू हुआ था। तब से लेकर अभी तक धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं। हालांकि बीच में कुछ मैचों के लिए रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा से कप्तानी नहीं संभल सकी और उन्होंने इससे इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने फैसला किया कि एक बार फिर से धोनी को ही कप्तान बनाया जाए। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को अभी तक 4 बार आईपीएल का खिताब दिला चुका है। धोनी से अधिक सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल जिताया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ