Chhattisgarh: अवैध शराब बिक्री का नायाब तरीका , नल से आरोपी कर रहा था सप्लाई, फिर...

illegal liquour supply
विज्ञापन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। लोग इसके लिए तरह-तरह के नायाब तरीकों को अपना कर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं।

आरोपी छत पर पानी टंकी में शराब भर कर नल के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। इस पर महुआ शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने कार्रवाई की है।

Advertisment

उपनिरीक्षक ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मनोज जोल्हे साकिन अंजोरीपाली चौकी खरसिया के रिहायशी मकान की सघन जांच करने पर देखा कि घर की छत में एक छिपी हुई टंकी बनाई गई थी जिसमें महुआ शराब भरी जाती थी।

वहीं नीचे घर में एल्यूमीनियम के गेट के सहारे छिपा कर एक पाइप से नल लगा कर रखा गया था। इस नल से ही आवश्यकतानुसार ग्राहकों को महुआ शराब निकाल कर बेची जाती थी। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ