'ये मेरा आखिरी...', हार के बाद निराश भारतीय दिग्गज ने अपने भविष्य को लेकर किया बड़ा फैसला

arvind - 2024-07-31T150856.552
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का चौथा दिन भारत के लिए बेहद खास रहा था। भारत ने एक मेडल जीत लिया है। इसी बीच बैडमिंटन में भारत की तरफ से महिला डबल्स में हिस्सा लेने वाली अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो को तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में बार के बाद दिग्गज खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा काफी ज्यादा भावुक नजर आई और उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट दे दिया है। उन्होंने कहा है कि ये उनके करियर का आखिरी ओलंपिक मुकाबला था।

‘हम हासिल करना चाहते थे जीत’

Advertisment

हार के बाद उन्होंने कहा, ‘हमने इस मैच में जीत हासिल करने की बहुत ज्यादा कोशिश की। मेरे लिए तनीषा के लिए ये बहुत बड़ी बात है कि हमें ओलंपिक में यहां तक सफर तय किया गया है। ये हमारे आसान नहीं था।’ इस दौरान तनीषा भी भावुक होते हुए कहा, ‘ अश्विनी ने मेरी बहुत ज्यादा मदद की है। हम बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा प्रेरित किया है।’

 

विज्ञापन

तनीषा को लेकर कही ये बात

तनीषा को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्हें अभी एक लंबा सफर तय करना है। मेरे लिए यह सब आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इतने लंबे समय तक खेलने के बाद मैं इस खेल से और ज्यादा दूर नहीं रह सकती हूं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ज्वाला गुट्टा के साथ मचाई थी धूम

वर्ष 2001 में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ जोड़ी बनाई थी। इन दोनों ने 2017 तक साथ में खेला था। इस दौरान उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए थे। इस जोड़ी ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और उबेर कप (2014 और 2016) और एशियाई चैंपियनशिप (2014) में कांस्य पदक जीता था। 2011 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली वो भारतीय जोड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ