हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Zomato से ऑर्डर किया फिश फ्राई, जवाब मिला- पानी में गई; वायरल हो गई चैट

Zomato Customer Chat Viral : Zomato से एक लड़की ने एक फिश फ्राई ऑर्डर किया था लेकिन एड्रेस गलत डाल दिया। इसके बाद उसने कस्टमर केयर से मदद मांगी तो हैरान करने वाला जवाब मिला। कस्टमर और कस्टमर केयर के बीच हुई चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
जोमैटो कस्टमर चैट

Zomato Customer Chat Viral : Zomato कभी कभी अपने ग्राहकों के साथ मजाक करता है। सोशल मीडिया पर मजेदार टिप्पणी और सकारात्मक पहल के मामले में जोमैटो को सबसे तेज कहा जाता है। अब जोमैटो ने अपने एक ग्राहक के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, ये चैट पढ़कर आपको भी हंसी आ जायेगी।

जोमैटो से कस्टमर ने मांगी मदद

जोमैटो द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि रितिका नाम की लड़की ने जब एक फिश फ्राई का ऑर्डर किया तो पता गलत डाल दिया। उसने जोमैटो से मदद मांगी कि मैंने गलत एड्रेस पर ऑर्डर कर दिया है, क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?

इस पर जोमैटो ने दिया ये जवाब

इस जोमैटो की तरफ से ऑर्डर डिटेल्स की मांग की गई। इस पर लड़की ने कहा कि एक फिश फ्राई ! जोमैटो ने जवाब दिया कि वह तो पानी में चली गई। लड़की ने मजाकिया जवाब देते हुए कहा कि छपाक! एक सोशल मीडिया यूजर ने मजे लेते हुए इस पर लिखा कि प्रीपेड ऑर्डर था तो पैसे पानी में गए, छपाक छपाक!

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जोमैटो ने इस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर लोगों की टिप्पणियां भी हैं। एक ने लिखा कि ऐसा करोगे तो मैं स्विगी के पास चला जाऊंगा। एक अन्य ने लिखा कि मछली पानी में जाए तो चलेगा लेकिन कस्टमर सर्विस पानी में नहीं मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे ही जवाबों की वजह से मैंने तो इनसे शिकायत करना ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : स्कूटी सवार पर टूट पड़ी भैंस, गाड़ी का कर दिया कबाड़! यूपी का नहीं है ये वीडियो

विज्ञापन

एक ने लिखा कि जब दो मजाकिया लोग मिल जाते हैं तो इसी तरह की बातचीत होती है। एक ने लिखा कि रितिका ने शिकायत की तो पानी में गई जवाब मिला, अगर राजू होता तो जवाब ही ना मिला होता। एक ने लिखा कि क्या गजब बातचीत है कस्टमर और कस्टमर केयर के बीच!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola