स्कूटी सवार पर टूट पड़ी भैंस, गाड़ी का कर दिया कबाड़! यूपी का नहीं है ये वीडियो

Buffalo attack scooty Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार को देखते ही सड़क पर खड़ी भैंस ने हमला कर दिया। इस हमले में स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया। बचाने पहुंचे लोगों को भी भैंस ने दौड़ा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Buffalo attack scooty

भैंस ने स्कूटी पर हमला कर दिया

विज्ञापन

Buffalo attack scooty Viral Video: खुले में घूम रहे जानवर कभी भी हमला कर देते हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें खुले में घूम रहे जानवर ने सड़क पर चल रहे लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। ऐसे अधिकतर वीडियो उत्तर प्रदेश से सामने आए और इस पर जमकर राजनीति भी हुई लेकिन स्कूटी सवार शख्स पर जानवर द्वारा हमला करने का एक और वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन ये UP का नहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस चौराहे पर खड़ी हुई है। जैसे ही एक स्कूटी सवार उसके सामने से गुजरा, उसने हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस ने स्कूटी को पलट दिया और स्कूटी सवार दूर जाकर गिरा। इसके बाद भैंस गिरी हुई स्कूटी पर हमला करने लगी।

विज्ञापन

किसी तरह भागकर स्कूटी सवार ने अपनी जान बचाई। इस घटना को देख रहे कुछ लोग जब मदद के लिए दौड़े तो भैंस ने उन्हें भी दौड़ा लिया। ये लोग भी अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। वीडियो केरल के कोच्चि एयरपोर्ट रोड का बताया जा रहा है।


वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां
एक ने लिखा कि जिस तरह इस गाय ने हमला किया है, लगता है जैसे उसे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने खड़ा किया है और कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि कैमरामैन अच्छा नहीं था, वह खुद ही अपनी जान बचाकर वहां से भागता दिखाई दिया। ऐसे थोड़ी होता है, कैमरामैन की पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह पूरी घटना दिखाए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये घटना वाकई बड़ी खतरनाक है, इसको लेकर सरकार को कदम उठाना चाहिए। एक ने लिखा कि कब और किस पर ये जानवर हमला कर दें, कुछ पता नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस तरह की घटनाओं से लोग सड़क पर निकलते समय चारों तरफ ध्यान से देखेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ