Zomato Unique Job: Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया पर चीफ ऑफ स्टाफ पोस्ट के लिए यूनिक जॉब वैकेंसी निकाली थी। जिसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि गोयल के बिना सैलरी वाली नौकरी की पोस्टिंग शेयर करने के बाद उनको बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसमें उन्होंने अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए एक खास शर्त रखी थी, पहली शर्त ये थी कि कैंडिडेट को 1 साल तक कोई सैलरी नहीं दी जाएगी और दूसरी शर्त थी कि उन्हें कंपनी को 20 लाख रुपये की फीस देनी होगी। हालांकि अब गोयल ने ये बात साफ कर दी है कि यह सहा कैंडिडेट की तलाश के लिए सिर्फ एक फिल्टर था।
क्यों ट्रोल हुआ पोस्ट?
दीपिंदर गोयल के पोस्ट के बाद लोगों ने उसकी आलोचना करनी शुरू कर दी। गोयल ने शेयर किया कि उनके भावी चीफ ऑफ स्टाफ को नौकरी के पहले साल के लिए कोई वेतन नहीं दिया जाएगा और इसके बजाय उन्हें जोमैटो को फीडिंग इंडिया पहल के लिए डोनेशन के रूप में 20 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
अपने इस पोस्ट को लेकर ट्रोल होने के बाद भी गोयल लगातार इस पोस्ट पर आ रहे आवेदनों को लेकर अपडेट कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने इस पोस्ट को लेकर तीसरे अपडेट शेयर किया है और बताया कि हजारों लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। यहां हम इस पोस्ट के साथ सारे अपडेट भी आपके लिए शेयर कर रहे हैं।
18,000 से ज्यादा एप्लिकेशन
गोयल ने अपने पोस्ट में बताया कि इस पोस्ट के लिए अब तक 18000 से ज्यादा एप्लिकेशन आए हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हायरिंग पोस्ट नहीं थी। जैसा कि कुछ लोगों ने बताया कि ‘आपको हमें 20 लाख देने होंगे’ यह सिर्फ एक फिल्टर था, ताकि ऐसे लोगों को खोजा जा सके जो अपने सामने आने वाली बाधाओं से घिरे बिना, एक अच्छे करियर के अवसर की सराहना कर सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो आवेदक पैसे देने के लिए तैयार हैं या जोमैटो को पैसे देने के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं, उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – कंपनी ने सुबह 5 बजे मेल कर छीन ली 38 साल की नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
20 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines