---विज्ञापन---

कंपनी ने सुबह 5 बजे मेल कर छीन ली 38 साल की नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

लिंक्डइन पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें जनरल मोटर्स के एक कर्मचारी ने अपनी दुख बताया है और कहा कि उन्हें पता नहीं की आगे क्या करें।

---खबर नीचे जारी है---

Lay Off in GM: हाल ही में जनरल मोटर्स ने लगभग 1000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसकी जानकारी तब सामने आई जब लिंक्डइन पर एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया। सबसे जरूरी बात ये है कि यह कर्मचारी कंपनी के साथ 38 सालों से काम कर रहा था। इतना लंबा समय बिताने के बाद भी एडम बर्नार्ड को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। आइए इस  पोस्ट के बारे में बारे में जानते हैं।

लिंक्डइन पर शेयर किया दुख

जनरल मोटर्स के ले ऑफ किए गए 1000 कर्मचारियों में एडम बर्नार्ड भी हैं, जो लगभग 38 सालों से कंपनी में काम कर रहे थे।  बर्नार्ड कॉम्पिटिटर इंटेलिजेंस के एसोसिएट डायरेक्टर का पद पर थे। मगर एक मेल ने उनकी दुनिया बदल कर रख दी। उन्होंने अपने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि एडम बर्नार्ड ने 1986 में एक एनालिटिक्स के रूप में जनरल मोटर्स को जॉइंट किया था। लगभग चार दशक तक कंपनी के साथ काम करने के बावजूद भी कंपनी ने उन्हें एक मेल के जरिए अलग कर दिया।  यहां हम  बर्नार्ड की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

सुबह 5 बजे आया ईमेल

एडम बर्नार्ड ने बताया कि उन्हें सुबह 5:07 बजे एक मेल किया गया और नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी गई। बर्नार्ड ने पोस्ट में लिखा, , मुझे आज सुबह 5.07 बजे ईमेल के माध्यम से जीएम से निकाल दिया गया, साथ ही मैंने अनऑफिशियली सुना है कि दुनिया भर में लगभग 1,000 लोगों को भी निकाला गया है। अब  मुझे आगे क्या करना चाहिए…?’

---खबर नीचे जारी है---

एडम बर्नार्ड ने इस पोस्ट के बाद  एक और पोस्ट डाला और लिखा, ‘अपनी पिछली पोस्ट के बाद, मैं नए रोल पर विचार कर रहा हूं और आपके समर्थन की सराहना करूंगा। मैंने इस समय एक नया अध्याय शुरू करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन मुझे अभी भी ऑटो इंडस्ट्री से प्यार है और मैं जुड़े रहना चाहता हूं। मेरे पास लगभग चार दशकों का अनुभव है।

---खबर नीचे जारी है---
Linkedin

LinkedIn

यह भी पढ़ें – Viral Video: इंटरव्यू में पाक‍िस्‍तानी का हो गया पोपट! खुला रह गया कैमरा, कैद हुई शर्मनाक हरकत

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 21, 2024 07:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola