Deepinder Goyal Apologized : Zomato और Swiggy से लोग अपनी मनपसंदीदा डिश ऑर्डर करते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए दोनों प्लेटफॉर्म कई ऑप्शन भी प्रदान करते हैं। हालांकि इसके बावजूद ग्राहकों को कई शिकायतें होती हैं। हाल ही, एक शख्स ने Zomato की एक ऐसी कमी और गलती को हाईलाइट किया कि CEO दीपिंदर गोयल को माफी मांगनी पड़ गई।
दरअसल एक शख्स ने खाना ऑर्डर किया तो डिलीवरी चार्जेस समेत अन्य कई तरह के टैक्स वसूले गए लेकिन इसके साथ ही वेज-मोड इनेबलमेंट चार्ज एक्सट्रा देना पड़ा। इसके लिए उन्हें 2 रुपये अधिक देना पड़ा। इसके लिए रूट टू मार्केट के सहायक उपाध्यक्ष रोहित रंजन ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए Zomato पर तंज कसा।
शाकाहारियों पर लगाया टैक्स?
उन्होंने लिखा कि आजकल भारत में शाकाहारी होना अभिशाप जैसा लगता है! जोमैटो का नया मास्टरस्ट्रोक – शाकाहारी होने के लिए “अतिरिक्त शुल्क” की शुरुआत ने हमें आधिकारिक तौर पर एक प्रीमियम सदस्यता योजना में बदल दिया है। शाकाहारी साथियों अपने आप को संभालो! धन्यवाद, जोमैटो, एक बार फिर यह साबित करने के लिए कि शाकाहारी होना अब एक लक्जरी टैक्स है।
यह पोस्ट वायरल हुआ तो जोमैटो CEO दीपिंदर गोयल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि यह हमारी ओर से बिल्कुल मूर्खता है। मुझे इसके लिए बहुत खेद है। ये चार्ज आज ही हटा दिया जाएगा। टीम में जो ठीक करने की जरूरत है उसे भी ठीक करेंगे ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो। इस बारे में बताने के लिए शुक्रिया।
यह भी पढ़ें : Zepto का बिल बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय, लोगों ने पूछा- बचत कैसे हुई?
पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया देने और गलती स्वीकार करने के बाद सोशल मीडिया पर दीपेन्द्र गोयल की जमकर तारीफ हो रही है। कुछ लोगों ने कहा कि गलती स्वीकार करना भी बड़ी बात है, वो भी CEO द्वारा। एक अन्य ने लिखा कि अगर इस तरह की गलती नहीं सुधारेंगे तो उसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
22 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines