'अंकल' ने निकाला कमाई का अनोखा जुगाड़, लोगों की 'तारीफ' कर कमाते हैं दिन के 5195 रुपये

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लोगों की तारीफ करते दिख रहा है। उस शख्स के हाथ में एक बोर्ड है। यह शख्स इस काम से हजारों रुपये दिन में कमा लेता है।

Japan news Praise Uncle
विज्ञापन

Viral News: नौकरी और बिजनेस के अलावा भी कमाई करने के कई तरीके हो सकते हैं। जापान के एक अंकल ने भी कमाई का एक नया तरीका निकाला है। जिसके जरिए वह दिन में 60 डॉलर यानी 5195 रुपये तक कमा लेते हैं। उनका काम सिर्फ इतना है कि वह सड़कों पर चलते लोगों की तारीफ करते हैं। जिसके लिए उनके पास एक बोर्ड भी रहता है। जानिए कौन हैं यह अंकल जो अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में हैं?

तारीफ करके कमाएं पैसे

एक जापानी व्यक्ति है जिसे लोग ‘तारीफ करने वाले अंकल’ के नाम से जानते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों की तारीफ करते दिख रहे हैं। इन दिनों वह शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। 43 साल के इन अंकल की कहानी जापानी अखबार में छपी है। वह शहरों की सड़कों पर ‘भावुक प्रशंसा सेवाएं’ लिखा एक बोर्ड लिए नजर आते हैं। उनका काम होता है रास्ते में चलते लोगों की तारीफ करना, जिसके बदले वह लोग अंकल को कुछ पैसे देते हैं।

विज्ञापन

उनका कहना है कि सड़क पर अजनबियों की तारीफ करना एक बहुत मुश्किल काम है। कभी-कभी नौकरी छूटने और परेशानी से जूझ रहे लोग फूट-फूट कर रोने लगते हैं। उनका कहना है कि जब दूसरे लोगों को खुश देखते हैं तो मुझे भी खुशी होती है। यही वजह है कि मैंने 3 साल तक यह काम जारी रखा है।

कितनी होती है कमाई?

सड़कों पर बोर्ड लेकर घूमने वाला यह शख्स हर दिन 30 से ज्यादा लोगों की तारीफ करता है। जिससे पूरे दिन की कमाई 60 डॉलर (लगभग 5195 रुपये) तक होती है। इस शख्स के ऊपर जुए की वजह से बहुत ज्यादा कर्ज हो गया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वह 18 साल के थे, तब से जुए के आदी हो गए थे, जिसकी वजह से भारी कर्ज हो गया। इसके बाद पिता को खो दिया, माली हालात की वजह से उनके परिवार को अपना घर छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ