हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Youtuber पत्नी का जागा प्यार, पति को गिफ्ट की THAR; जानें कौन है ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर?

Youtuber Preity Prerna : उत्तराखंड की रहने वाली प्रेरणा भदोला गोदियाल को फोटो खींचने आर वीडियो बनाने का शौक था लेकिन कैमरे के सामने आने में झिझक होती। अब वे कैमरे के सामने आकर सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन

Youtuber Preity Prerna : कभी कभी मजाक मजाक में शुरू किया गया काम लोगों को सफलता की उंचाइयों पर ले जाता है। ऐसे कई लोगों की कहानी सामने आ चुकी है, आज हम एक Youtuber महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जो कभी कैमरे के सामने आने से कतराती थी लेकिन अब ये महिला एक महीने की कमाई से अपने पति को थार गिफ्ट कर रही है.।

उत्तराखंड की रहने वाली प्रेरणा भदोला गोदियाल को फोटो खींचने आर वीडियो बनाने का शौक था लेकिन कैमरे के सामने आने में झिझक होती। वह टीचर बनना चाहती थी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका शौक एक दिन उन्हें सफलता की ओर ले जाएगा।

प्रेरणा के यूट्यूब पर 5.77 मिलियन फॉलोअर्स है और वह एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। अपने चैनल पर प्रेरणा हेल्थ, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स शेयर करती हैं। preityprerna नाम का यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है और इसी यूट्यूब से कमाई करके उन्होंने पति के लिए थार खरीदकर गिफ्ट कर दी।

यह भी पढ़ें : पत्नियों से ज्यादा अपनी प्रेमिकाओं पर खर्च करते हैं बेवफा मर्द? क्या कहती है रिसर्च

पहली कमाई आठ हजार और अब…

प्रेरणा बताती हैं कि एक दिन वह अपने बालों के लिए एक जेल बना रही थीं तो पति से वीडियो बनाने के लिए कह दिया। दोनों ने वीडियो बनाया और शेयर कर दिया। इसके बाद तो उनकी रूचि बढ़ती गई और चैनल ग्रोथ करने लगा। उन्होंने बताया कि पहली इनकम के तौर पर आठ हजार रुपये मिले थे।

टीचर होने के साथ ही साथ प्रेरणा वीडियो भी बनाती हैं। उन्होंने बताया कि उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अपने सहपाठियों को पढ़ने में मदद करना अच्छा लगता था। 12वीं की पढ़ाई पूरी हुई तो प्रेरणा ने एक कोचिंग सेटंर में पढ़ाने लगीं। ग्रेजुएशन के दौरान ही उनकी शादी हो गई। पति विवेक गोदियाल के सपोर्ट से अब प्रेरणा सफल महिला बन चुकी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें